लाइव न्यूज़ :

4000 करोड़ के घोटाले के आरोपी की पत्नी कांग्रेस में शामिल, कल दिग्गज बीजेपी नेता का बेटा भी थामेगा हाथ

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 12, 2018 15:34 IST

गीता कोड़ा ने आश्चर्यजनक रूप से कुछ माह पूर्व हुए राज्य सभा के लिए द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कांग्रेस तेजी से आगे बढ़ रही है। एक तरफ कांग्रेस ने निर्दलीय चुनाव जीतकर झारखंड का मुख्यमंत्री बनने का इतिहास रचने वाले मधु कोड़ा की पत्नी को बृहस्पतिवार को कांग्रेस का हाथ थमा दिया है। दूसरी तरफ दिग्गज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह भी शनिवार को कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की विधायक पत्नी गीता कांग्रेस में शामिल

चार हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा की पत्नी जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक गीता कोड़ा बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गयीं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने यहां बताया कि गीता कोड़ा नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गयीं। इस मौके पर पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह और पूर्व विधानसभाध्यक्ष आलमगीर आलम भी उपस्थित थे।

गीता कोड़ा झारखंड के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक हैं। वर्ष 2014 में वह लगातार दूसरी बार राज्य विधानसभा के लिए चुनी गयी थीं। इससे पूर्व इस विधानसभा क्षेत्र से उनके पति मधु कोड़ा 2005 में निर्दलीय विधायक चुने गये थे और 2006 में वह कांग्रेस, राजद एवं झामुमो के समर्थन से राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। वह लगभग दो वर्ष तक मुख्यमंत्री थे और इस दौरान उन पर विभिन्न मामलों में चार हजार करोड. रुपये का घोटाला करने के आरोप लगे थे जिसके चलते वह जमानत न मिलने से लगभग तीन वर्ष तक जेल में भी रहे।उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के अनेक मामले अभी भी विभिन्न अदालतों में लंबित हैं।

गीता कोड़ा ने आश्चर्यजनक रूप से कुछ माह पूर्व हुए राज्य सभा के लिए द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था।

दिल्ली आकर कांग्रेस ज्वाइन करेंगे मानवेंद्र

मानवेंद्र दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस का हा‌थ थामेंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस को आगामी राजस्‍थान विधानसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस से पांच विधानसभा सीटों की मांग की थी। राजस्‍थान पत्रिका की एक खबर के अनुसार इस पर दोनों में सहम‌ति बन चुकी है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी