हिसार लोकसभा सीट में कौन मारेगा बाजी, भाजपा के बृजेंद्र सिंह, कांग्रेस के भव्य विश्नोई और जजपा के दुष्यंत चौटाला में टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2019 14:48 IST2019-05-01T14:48:09+5:302019-05-01T14:48:09+5:30

हरियाणा में इस बार हिसार लोकसभा सीट वीआईपी सीट है। यहां पर तीन राजनेताओं का भविष्य दांव पर है। केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, इनेलो के ओमप्रकाश चौटाला और कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई। 

lok sabha election 2019 Lok Sabha 2019 constituency: Haryana’s Hisar will see contest among scions of political families. | हिसार लोकसभा सीट में कौन मारेगा बाजी, भाजपा के बृजेंद्र सिंह, कांग्रेस के भव्य विश्नोई और जजपा के दुष्यंत चौटाला में टक्कर

हिसार लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान है। मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और जजपा के बीच।

Highlightsजनवरी 2019 में चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार जाट बाहुल्य हिसार लोकसभा सीट पर कुल वोटर 15.76 लाख है।2014 के लोकसभा चुनाव में इनेलो के दुष्यंत चौटाला ने हजका (हरियाणा जनहित कांग्रेस) के कुलदीप विश्नोई को हराया था।

लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव प्रचार बेहद रोचक हो रहा है। हर दल के नेता चुनाव प्रचार से लेकर सोशल मीडिया पर आवाज बुलंद कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा में लड़ाई चरम पर है। यहां पर लोकसभा की 10 सीट हैं। हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और जजपा (जननायक जनता पार्टी)- आप गठबंधन के बीच है।

किसी सीट पर बसपा और निर्दलीय पर जोर लगाए हुए हैं। हरियाणा में मतदान छठे चरण के तहत 12 मई को है। अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यहां पर प्रचार शुरू नहीं किया है। हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जजपा-आप गठबंधन के लिए रोडशो कर रहे हैं।

हरियाणा में इस बार हिसार लोकसभा सीट वीआईपी सीट है। यहां पर तीन राजनेताओं का भविष्य दांव पर है। केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, इनेलो के ओमप्रकाश चौटाला और कांग्रेस के कुलदीप विश्नोई। 

हिसार में हरियाणा राजनीति के तीन दिग्गज मैदान में

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के आईएएस अधिकारी पुत्र बृजेंद्र सिंह इस बार भाजपा के प्रत्याशी हैं। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। बकायदा चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा था कि मेरे बेटे को टिकट मिलने के बाद मैं राजनीति से संन्यास ले रहा हूं। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा भी दे दिया।

कांग्रेस ने हरियाणा के तीन लाल में से एक भजनलाल के पोते और यहां से सांसद रह चुके कुलदीप विश्नोई के बेटे भव्य विश्नोई पर दांव खेला है। वहीं इनेलो में फूट होने के बाद अलग हुए दुष्यंत चौटाला मैदान में है। पहली बार इनेलो परिवार चुनावी मैदान में अलग-अलग है।

इनेलो संरक्षक और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के दोनों बेटे अजय चौटाला और अभय चौटाला अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इनेलो के सुरेश कौथ भी चुनावी मैदान में है। अब यह देखना है कि इस बार हिसार की जनता क्या गुल खिलाएगी। 

हिसार लोकसभा सीट पर कुल वोटर 15.76 लाख

जनवरी 2019 में चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार जाट बाहुल्य हिसार लोकसभा सीट पर कुल वोटर 15.76 लाख है। 5 लाख जाट (33 प्रतिशत), 1.8 लाख ब्रहाण (15 प्रतिशत), 65 हजार पंजाबी (चार प्रतिशत), 36 हजार विश्नोई और 4 लाख अनुसूचित जाति व बैकवर्ड क्लास के लोग हैं।

यहां पर विधानसभा की 9 सीट है। हिसार सीट पर चुनाव 1952 से हो रहा है। अभी तक यहां पर 16 लोकसभा के चुनाव हुए है। 7 बार कांग्रेस ने यहां पर कब्जा किया। 9 बार अन्य दलों ने यहां पर चुनाव जीते। भाजपा को हिसार में खाता खोलना है। 

2014 में इनेलो के दुष्यंत चौटाला ने मारी थी बाजी

2014 के लोकसभा चुनाव में इनेलो के दुष्यंत चौटाला ने हजका (हरियाणा जनहित कांग्रेस) के कुलदीप विश्नोई को हराया था। दुष्यंत चौटाला को 4,94,478 वोट मिला, वहीं कुलदीप विश्नोई को 4,62,631 वोट मिले। 2014 चुनाव में इनेलो और भाजपा में गठबंधन था। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 8, कांग्रेस ने 1 और इनेलो ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी। 

Web Title: lok sabha election 2019 Lok Sabha 2019 constituency: Haryana’s Hisar will see contest among scions of political families.



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Haryana Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/haryana. Know more about Hissar Constituency of Loksabha Election 2019, Candidates list, Previous Winners, Live Updates, Election Results, Live Counting, polling booths on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/haryana/hissar/