लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार महागठबंधन में वाम दलों की इंट्री, इन सीटों पर बनी बात

By निखिल वर्मा | Updated: March 27, 2019 09:49 IST

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) को बेगूसराय की सीट दी जा सकती है। यहां से जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार लड़ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरा सीट पर लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी नेता और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने जीत दर्ज की थी।सीवान संसदीय सीट पर अभी आरजेडी और माले के बीच बात नहीं बन पाई है।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार में महागठबंधन ने सीट बंटवारे पर फैसला कर लिया है। महागठबंधन में वाम दलों की भी इंट्री हो गई है। महागठबंधन में वाम दलों को कम से कम तीन मिलने जा रही है। बिहार में मजबूत भाकपा-माले तीन सीटों पर लड़ने की तैयारी में है जबकि सीपीआई नेता कन्हैया कुमार को बेगूसराय से महागठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं।

आरा और काराकाट भाकपा-माले के खाते में 

भाकपा-माले के पटना ऑफिस इंचार्ज कुमार परवेज ने बताया कि आरा और काराकाट संसदीय सीट पर बात बन गई है। आरा सीट पर लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी नेता और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर आरजेडी के श्रीभगवान सिंह रहे थे। तीसरे नंबर भाकपा-माले के राजू यादव थे जिन्हें इस बार भी पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी।

काराकाट संसदीय सीट पर पिछले चुनाव में आरएलएसपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जीत हासिल की थी। कुशवाहा पिछले चुनाव में एनडीए के साथ थे और अब महागठबंधन में शामिल हैं। यहां 2014 चुनाव में आरजेडी के कांति सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। इस सीट से भाकपा-माले से पूर्व विधायक राजाराम सिंह चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

सीवान पर सस्पेंस

सीवान संसदीय सीट पर अभी आरजेडी और माले के बीच बात नहीं बन पाई है। पिछली बार यहां बीजेपी के टिकट से ओम प्रकाश यादव ने जीत हासिल की थी। बिहार के चर्चित नेता शहाबुद्दीन का यह गृह जिला है। 2014 चुनाव में उनकी पत्नी हिना शहाब इस सीट से दूसरे नंबर रही थी। भाकपा-माले प्रत्याशी अमरनाथ यादव तीसरे नंबर पर थे। माले नेता कुमार परवेज ने बताया कि इस सीट की भी मांग महागठबंधन से की गई है। अगर सीट नहीं मिलती है तो भी भाकपा-माले अपना प्रत्याशी जरूर उतारेगी।

सीपीआई को मिल सकती है एक सीट

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) को बेगूसराय की सीट दी जा सकती है। यहां से जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार लड़ सकते हैं। इस सीट बिहार बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं। 

महागठबंधन में हुआ टिकट बंटवारा

कांग्रेस राज्य की 40 लोकसभा सीट में से 9 पर चुनाव लड़ेगी जबकि लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी 19 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा बाकी बची सीटों पर शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी, मुकेश सहनी की विकास इंसान पार्टी और जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रत्याशी लड़ेंगे। शाम चार बजे महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

शत्रुघ्न सिन्हा छोड़ेंगे बीजेपी

कांग्रेस को बिहार में दूसरी पार्टी से आए नेताओं से ही काम चलाना पड़ रहा है। कटिहार सीट पर एनसीपी से कांग्रेस आए तारिक अनवर, दरभंगा सीट पर पूर्व बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद और पटना साहिब सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। सिन्हा जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारतेजस्वी यादवकांग्रेसगिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं