लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: बिहार के सारण से लालू भी चुनाव मैदान में! चंद्रिका प्रसाद और रूढ़ी को दे रहे हैं टक्कर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 3, 2019 08:56 IST

जय प्रकाश नारायण की जन्मभूमि सारण राजपूतों और यादव समुदाय का गढ़ रहा है. यहां वोटरों की कुल संख्या 16.61 लाख है.

Open in App

रामकुमार भारती

बिहार में हो रहे लोकसभा चुनाव में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भले ही चुनाव प्रचार से दूर हों, लेकिन उनके नाम का एक शख्स उनकी पंरपरागत सारण सीट से चुनावी मैदान में उतरकर उनकी कमी को पूरा कर रहा है. यह शख्स निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है और उनका नाम भी लालू प्रसाद यादव है. लालू ने अपना नामांकन दाखिल कर राजद प्रमुख के समधी चंद्रिका प्रसाद और भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूढ़ी के खिलाफ ताल ठोंक दिया है. 

पिछले 40 साल में ऐसा पहली बार है, जब राजद प्रमुख लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में जेल में होने के कारण चुनाव प्रचार से दूर हैं. लेकिन उनकी कमी की भरपाई यह लालू कर रहा है. इसके चलते लालू का चुनाव लड़ना आम से खास तक के लिए चर्चा का केंद्र बना है, क्योंकि यह राजद सुप्रीमो नहीं, बल्किउनके नाम का एक प्रत्याशी है. मढौरा थाना क्षेत्र के रहने वाले लालू प्रसाद यादव वार्ड सदस्य पद से लेकर राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ चुके हैं. 2001 में वार्ड पंचायत चुनाव से राजनीतिक जीवन की शुरु आत करते वाले लालू यादव ने 2006 और 2009 तक वार्ड पंचायत का चुनाव लड़ा. 

इसके बाद 2014 में लोकसभा चुनाव, फिर 2015 में मढ़ौरा विधानसभा से चुनाव लड़े. इसके अलावा 2017 में इन्होंने दिल्ली जाकर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में भी नामांकन दाखिल किया था. 

समाजसेवा के लिए चुनाव मैदान में 

2009 में राजद प्रमुख के खिलाफ चुनाव लड़ चुके इस लालू यादव ने (असली) लालू यादव से अपना नाम मिलने को सिर्फएक इत्तेफाक मानते हैं. उनका कहना है कि वे समाज सेवा करते हैं और इसके लिए ही वह चुनाव मैदान में उतरे हैं. वह बताते हैं कि यदि वह चुनाव जीत कर सांसद बनते हैं कि आम जनता और समाज की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. 

चार बार यहां से सांसद रह चुके हैं राजद प्रमुख

जय प्रकाश नारायण की जन्मभूमि सारण राजपूतों और यादव समुदाय का गढ़ रहा है. यहां वोटरों की कुल संख्या 16.61 लाख है. माई (मुस्लिम-यादव) समीकरण से लालू यादव चार बार सारण से सांसद रह चुके हैं. लालू यादव ने अपनी संसदीय पारी की शुरु आत 1977 में यहीं से की थी. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवसरन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं