लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कन्हैया कुमार को नहीं मिला लालू यादव का आशीर्वाद, क्या तेजस्वी यादव हैं कारण?

By विकास कुमार | Updated: March 22, 2019 19:17 IST

2009 के चुनाव में मोनाजिर हसन जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीते थे. उन्हें 2,05,000 वोट मिलें थे. सीपीआई के उम्मीदवार शत्रुघ्न प्रसाद सिंह दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 1,67,000 वोट प्राप्त हुए थे. लालू यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लेने वाले कन्हैया कुमार को टिकट नहीं मिलना चर्चा का विषय है.

Open in App
ठळक मुद्देमहागठबंधन में सीपीएम को जगह नहीं मिली. सीट बंटवारे के एलान के साथ ही कन्हैया कुमार की राजनीतिक महत्वाकांक्षा थमती हुई दिख रही है. लालू यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लेने वाले कन्हैया को टिकट नहीं मिलना चर्चा का विषय है.चर्चा तो ये भी है कि तेजस्वी यादव के कारण कन्हैया कुमार को टिकट नहीं मिला है.

राजनीति में चीजें जितनी सहज दिखती हैं उतनी होती नहीं है. मोदी सरकार को लोकसभा चुनाव में धूल चटाने के मकसद से एकजुट हुई विपक्ष का बिहार में लिस्ट जारी हो गया है. आरजेडी 20 और कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी. 5 सीटें उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी को मिली हैं. जीतन राम मांझी भी 3 सीटें लेने में कामयाब रहे हैं. सीट बंटवारे के पैटर्न को देखें तो लगता है कि नेताओं की धमकी काम आई है. कुशवाहा और मांझी को मन मुताबिक सीटें मिली हैं. 

महागठबंधन के सीट बंटवारे में सीपीआई  का नाम नहीं होने से कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी पर स्थिति स्पष्ट हो गई है. पहले ऐसी ख़बरें आ रही थी कि कन्हैया कुमार को बेगुसराय सीट से महागठबंधन का उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

बेगुसराय में  सीपीआई  की मजबूत मौजूदगी

महागठबंधन में सीपीआई  को जगह नहीं मिली. सीट बंटवारे के एलान के साथ ही कन्हैया कुमार की राजनीतिक महत्वाकांक्षा थमती हुई दिख रही है. 2014 के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार भोला सिंह ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. राजद दूसरे स्थान पर था और सीपीआई के राजेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे. 2009 के चुनाव में मोनाजिर हसन जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीते थे. उन्हें 2,05,000 वोट मिलें थे. सीपीआई के उम्मीदवार शत्रुघ्न प्रसाद सिंह दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 1,67,000 वोट प्राप्त हुए थे. 

भूमिहार बहुल है बेगुसराय सीट 

1967 के बाद इस सीट पर कभी भी वामपंथी पार्टियां लोकसभा चुनाव नहीं जीत पायी है. लेकिन हर चुनाव में सीपीआई की मौजूदगी इस सीट पर रही है. बेगुसराय सीट भूमिहार बहुल सीट मानी जाती है. इस सीट पर 6 लाख भूमिहार वोटर हैं. मुस्लिम वोटर 3.5 लाख और यादव 1.5 लाख हैं. कन्हैया कुमार बीहट गाँव से आते हैं और यह तेघरा विधानसभा क्षेत्र में आता है. इसे पूरब का लेनिनग्राद कहा जाता है. बेगुसराय को भूमिहारों ने ही वामपंथ का गढ़ बनाया. लेकिन लालू यादव के मुख्यमंत्री रहते माले और रणवीर सेना के बीच हुए लगातार संघर्षों के कारण यहां के लोगों का सीपीएम से मोहभंग होता चला गया. 

लालू यादव का पैर छूना काम नहीं आया 

लालू यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लेने वाले कन्हैया को टिकट नहीं मिलना चर्चा का विषय है. इसके पहले ख़बरें आ रही थी कि कन्हैया ही बेगुसराय सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे. ख़ुद कन्हैया भी इस बात को लेकर आश्वस्त दिख रहे थे. लेकिन लेकिन संसद पहुंचने की उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा का पतंग कटता हुआ दिख रहा है. बीजेपी ने गिरिराज सिंह को इस बार बेगुसराय से उम्मीदवार बनाया है. गिरिराज सिंह भूमिहार नेता हैं और उनकी छवि हिंदूवादी नेता की भी है. 

चर्चा तो ये भी है कि तेजस्वी यादव के कारण कन्हैया कुमार को टिकट नहीं मिला है. क्योंकि कन्हैया भूमिहार हैं और अच्छे वक्ता भी हैं. भविष्य के राजनीतिक जमीन की संभावनाओं को देखते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार में खुद को एक युवा नेता के रूप में स्थापित कर लिया है ऐसे में कन्हैया कुमार को खुद के समानांतर स्थापित होना उन्हें कतई पसंद नहीं आएगा.  

बीजेपी और महागठबंधन के मुकाबले में अब अगर कन्हैया कुमार सीपीआई से खड़े भी होते हैं तो इससे बीजेपी को ही फायदा होगा. इस स्थिति में एंटी बीजेपी वोटों का बंटवारा होना तय दिख रहा है. और गिरिराज सिंह की राहें थोड़ी आसान हो गई है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकन्हैया कुमारगिरिराज सिंहमहागठबंधनलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा