लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: तेजस्वी यादव के राह में रोड़े अटकाएंगे बागी तेजप्रताप, 3 सीटों पर RJD को हराने में जुटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2019 10:52 IST

तेजप्रताप यादव ने लालू-राबड़ी मोर्चा पार्टी से बिहार की चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। हालांकि शिवहर सीट पर लालू-राबड़ी मोर्चा के उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया। वहीं, सारण और जहानाबाद और हाजीपुर सीट से मोर्चा के उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप यादव ने अपने ससुर और आरजेडी उम्मीदवार चंद्रिका राय को कहा बहुरूपियातेजप्रताप यादव ने खुद को बिहार का दूसरा लालू प्रसाद यादव बताय है।

बिहार में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव लगातार अपनी पार्टी से बगावत कर रहे हैं। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें है जिसमें आरजेडी 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लालू अभी जेल में हैं और बिहार में चुनाव प्रचार की कमान उनके छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हाथों में है।

लालू-राबड़ी मोर्चा बनाकर उतारे उम्मीदवार

तेजप्रताप यादव ने लालू-राबड़ी मोर्चा पार्टी से बिहार की चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। हालांकि शिवहर सीट पर लालू-राबड़ी मोर्चा के उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया। वहीं, सारण और जहानाबाद और हाजीपुर सीट से मोर्चा के उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।

ससुर चंद्रिका राय को बताया बहुरूपिया

तेजप्रताप ने शुक्रवार को एक फेसबुक पोस्ट में अपने ससुर चंद्रिका राय को बहुरूपिया बताया है। इसके साथ ही उन्होंन जनता से सारण लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी को वोट न देने की अपील भी की है। 

तेजप्रताप ने लिखा, "सारण की महान जनता से मेरा हाथ जोड़कर अपील है कि राजद प्रत्याशी को वोट न दें। यह सीट मेरे पिता आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी की रही है। इस परम्परागत सीट से कोई बाहरी व्यक्ति जो मेरे परिवार का सदस्य नहीं है, इस बहुरूपिया को अपना कीमती वोट न दें। यह सारण की महान जनता को ठगने का काम कर रहा है। यह व्यक्ति गिरगिट की तरह रंग बदलता है। अतः आपसे पुनः पुरजोर आग्रह करता हूँ कि अपना मूल्यवान वोट इस नौटंकीबाज एवं झूठे प्रत्याशी को न दें।"

आरजेडी उम्मीदवार को कहा तिलकुट चोर

तेज प्रताप यादव ने जहानाबाद सीट से अपने प्रत्याशी चंद्र प्रकाश के लिए चुनावी सभा में आरजेडी प्रत्याशी सुरेंद्र यादव पर हमला किया। जहानाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद प्रत्याशी सुरेंद्र यादव पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि सुरेंद्र यादव तिलकुट चुराते हैं, वह जहानाबाद का विकास क्या करेंगे? 

लालू के विरासत पर दावा

जहानाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने खुद को बिहार का दूसरा लालू प्रसाद यादव बताया है। पटना के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर कहते हैं, यह तेजप्रताप का बड़बोलापन है। तेजप्रताप के राजनीतिक बयानों का असर जनता पर नहीं पड़ने वाला है।

सुरेंद्र आगे कहते हैं, भले ही लालू यादव ने आधिकारिक रुप से तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी नहीं घोषित किया है लेकिन पार्टी का सारा काम तेजस्वी ही देख रहे हैं। जनता भी समझ रही है कि आरजेडी की कमान अब तेजस्वी के हाथों में है। अगर तेजप्रताप अलग राह अपनाते रहेंगे तो उनकी भी स्थिति तमिलनाडु में एमके अलागिरी की तरह हो सकती है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं