लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः गिरिराज सिंह की नाराजगी से कैसे निपटेगी भाजपा?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2019 07:42 IST

नवादा की जगह बेगूसराय से टिकट दिए जाने की वजह से भाजपा से नाराज चल रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार से वापस दिल्ली लौटे। उन्होंने सीट बदलाव के लिए प्रदेश भाजपा को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अगर राज्य नेतृत्व उन्हें सीट बदलने की वाजिब वजह नहीं बता पाया तो वह निर्णय करेंगे कि उनका अगला कदम क्या होगा।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज की नाराजगी को बिहार भाजपा में चल रही अंदरुनी कलह को कारण माना जा रहा है. पिछले लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह नवादा सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे.दिल्ली आने के बाद सिंह ने कहा कि उनकी शिकायत केंद्रीय भाजपा से नहीं है.

संतोष ठाकुर/ एस. पी. सिन्हा: गिरिराज सिंह की नाराजगी को बिहार भाजपा में भूमिहार और यादव राजनीति के बीच रहे आतंरिक द्वंद के सतह पर आने जैसा माना जा रहा है. यह कहा जा रहा है कि गिरिराज सिंह राज्य भाजपा में यादव वर्ग के बढ़ते वर्चस्व को लेकर नाराज हैं और यही वजह है कि सीट बदलने का बहाना करके वह केंद्रीय नेतृत्व के ऊपर राज्य भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय को हटाने का दबाव बना रहे हैं. दिल्ली आने के बाद सिंह ने कहा कि उनकी शिकायत केंद्रीय भाजपा से नहीं है. आखिर क्या वजह है कि बिहार में केवल उनकी ही सीट बदली गई.

यही नहीं, उन्हें इसके लिए विश्वास में भी नहीं लिया गया. उन्होंने सीधे प्रदेश अध्यक्ष का नाम लिए बगैर कहा कि वह बिहार में उस समय से राजनीति कर रहे हैं जब कई लोग पटना भाजपा कार्यालय का पता भी नहीं जानते थे. जानकारोें के मुताबिक गिरिराज अंतत: बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ेंगे लेकिन वह इस मौके के बहाने नित्यानंद राय के खिलाफ एक माहौल बनाना चाहते हैं. यहां यह बताना रोचक है कि 2014 के चुनाव में गिरिराज इसी तरह से बेगूसराय की जगह नवादा सीट से टिकट दिए जाने से नाराज हो गए थे.

बेगूसराय भूमिहार बहुल क्षेत्र है. यहां से वामपंथी दलों के संयुक्त उम्मीदवार कन्हैया कुमार भी भूमिहार वर्ग से आते हैं. वह जिस गांव से हैं वहां की आबादी ही करीब एक लाख से ऊपर है. साथ ही वहां पर वामपंथ का दबदबा है. जिससे बेगूसराय सीट पर भूमिहार वोटों के गिरिराज और कन्हैया के बीच बंटने की भी संभावना है.

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह नवादा सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे. लेकिन इस बार राजग गठबंधन के फॉर्मूले के तहत नवादा की सीट लोजपा के खाते में चली गई है. कहा तो यहां तक जा रहा है कि जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार से टक्कर लेने में उन्हें परेशानी महसूस होने लगी है. कन्हैया ने पिछले एक साल में अपनी जमीन को और पुख्ता कर लिया है और भूमिहार के साथ अन्य वर्ग में भी उसका अच्छा खासा प्रभाव हो गया है.

सूत्रों की मानें तो गिरिराज को बेगूसराय में एक और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और समस्या है उनका बेगूसराय से बाहर का होना. पार्टी के अंदर का एक धड़ा यह चाहता था कि दिवंगत सांसद भोला सिंह की जगह किसी स्थानीय नेता को ही यहां से उम्मीदवार बनाया जाए.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारगिरिराज सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कन्हैया कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया