लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने की ममता बनर्जी की किम जोंग से तुलना, कहा- उन्हें 2021 में पद से हटना होगा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 21, 2019 14:47 IST

गिरिराज सिंह ने कहा कि वहां पंचायत का चुनाव हुआ तो जीतने वाले शख्स की या तो हत्या हुई या फिर उसको हक नहीं मिला.

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे चुनाव में पक्ष हो या विपक्ष एक ही मुद्दा रहा नरेंद्र मोदीगिरिराज सिंह ने कहा पूरे देश में इस बार किसी लोकसभा क्षेत्र से कोई उम्मीदवार मुद्दा नहीं था

केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना न सिर्फ सनकी तानाशाह किम जोंग से की बल्कि इस मामले में चुप्पी साधने वाले विपक्ष पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि मैं चुनाव प्रचार में बंगला गया था, वहां ममता ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रखी है, वह किम जोंग की भूमिका में हैं और रावण की तरह अहंकारी भी.

गिरिराज सिंह ने कहा कि वहां पंचायत का चुनाव हुआ तो जीतने वाले शख्स की या तो हत्या हुई या फिर उसको हक नहीं मिला. ममता को 2021 में पद से हटना होगा. उन्होंने पूछा कि ममता के कारनामों पर विपक्ष की जुबान क्यों बंद है? ममता बनर्जी का साथ देने वाले ऐसे विपक्ष को डूबकर मर जाना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल आने के बाद विपक्ष बेचैन हो उठा है. 23 मई की मतगणना के बाद अब यह लोग ईवीएम को गाली देना शुरू करेंगे. गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरे चुनाव में पक्ष हो या विपक्ष एक ही मुद्दा रहा नरेंद्र मोदी. एक तरफ जहां नरेंद्र मोदी जो एनडीए के उम्मीदवार हैं और उनके नाम पर चुनाव लड़ा गया तो, वहीं विपक्ष भी चुनाव में नरेंद्र मोदी को हटाना है और नरेंद्र मोदी को ही गाली देना है, इसी मुद्दे पर चुनाव लड़ा.

उन्होंने कहा पूरे देश में इस बार किसी लोकसभा क्षेत्र से कोई उम्मीदवार मुद्दा नहीं था. पूरे देश में एक ही उम्मीदवार था, नरेंद्र मोदी और जनता ने उन्हीं के नाम पर सभी प्रत्याशियों को वोट दिया जिसका उदाहरण बेगूसराय सीट पर मैं हूं. गिरिराज सिंह ने दावा किया कि ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव तो हारेगी ही साथ ही 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में भी वहां की जनता उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी.

टॅग्स :लोकसभा चुनावगिरिराज सिंहममता बनर्जीकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया