लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: हरीश रावत ने BJP नेता मुरली मनोहर जोशी को लगातार दो बार दी थी मात, जानें इनका राजनीतिक सफर  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2019 17:05 IST

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटें हैं। यहां सभी सीटों के लिए पहले चरण में 11 अप्रैल 2019 को चुनाव आयोजित होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देहरीश रावत का जन्म 27 अप्रैल 1948 में चौनलिया अल्मोड़ा उत्तराखंड में हुआ था।साल 1980 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य के रूप में चुने गए। 

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड के नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से यहां के वर्तमान सांसद भगत सिंह कोश्यारी को टिकट न देकर अजय भट्ट को दिया है। 

हरीश रावतकांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेताओं में से एक हैं।  हरीश रावत ने 1980 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता मुरली मनोहर जोशी को मात दिया था। साल 1980 में पहली बार हरीश रावत ने अपना आम चुनाव के लिए अल्मोड़ा से मैदान में उतरे। उन्होंने मुरली मनोहर जोशी को भारी मतों के अंतर से हराया था। 

पूर्व सीएम हरीश रावत अपने राजनीति सफर के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखा। लोकसभा चुनाव की बात करें तो हरीश रावत अभी तक चार बार सांसद रहे हैं। उत्तराखंड साल 2000 में अगल राज्य बना। कांग्रेस पार्टी ने मई 2016 में उन्हें उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया। 

पढ़ें उनका राजनीतिक सफर

हरीश रावत का जन्म 27 अप्रैल 1948 में चौनलिया अल्मोड़ा उत्तराखंड में हुआ था। इनके पिता का नाम राजेंद्र सिंह रावत और देवकी देवी है।  इन्होंने वकालत की पढ़ाई की। इनके तीन बच्चे हैं। 

हरीश रावत का राजनीतिक सफर 

- साल 1980 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य के रूप में चुने गए। - इससे पहले उन्हें यूथ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष के रूप में चुना गया था। -  1980-84 में हरीश रावत ने 7वें लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। - 1984-89: 8वें लोकसभा चुनाव में फिर से लोकसभा सदस्‍य चुने गये। - 1989: 9वें लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार लोकसभा सदस्‍य चुने गये। - 23 मार्च1990 को उन्हें कमेटी ऑन ऑफिसयल लैंग्‍वेज के सदस्‍य चुने गये। -  साल 1990 में जनसंचार मंत्रालय के कमेटी में सदस्‍य चुने गये।-  साल 2001 से 2007 तक वो उत्‍तराखंड कांग्रेस कमेटी की अध्‍यक्ष रहे। - 2002 उन्हें  राज्‍यसभा के लिये चुने गया। -  2009 में 15वें लोकसभा चुनाव में चौथी बार लोकसभा सदस्‍य चुने गये।-   साल 2009 से 18 जनवरी 2011 में हरीश रावत राज्‍य मंत्री चुने गये। - 2012 में वो केंद्र में कैबिनेट मंत्री बने। - 2016 में हरीश रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए। 

नैनीताल-उधमपुर नगर लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

साल 2019 लोकसभा चुनाव में नैनीताल-उधमपुर नगर लोकसभा सीट पर अभी तक कुल 7 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन इस सीट पर कांग्रेसऔर भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। मुकाबला इसलिए भी कड़ा है क्योंकि यहां से कांग्रेस के टिकट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव लड़ रहे हैं। जिनका मुकाबला बीजेपी के टिकट से अजय भट्ट से होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरीश रावतनैनीताल लोकसभा सीटकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील