लाइव न्यूज़ :

इटावा के बीजेपी उम्मीदवार का विवादित बयान, 'हमारी तरफ उठने वाली उंगली को तोड़ देंगे'

By एएनआई | Updated: March 29, 2019 13:44 IST

उत्तर प्रदेश में इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने हैं। इसके तहत मतदान 11 अप्रैल से 19 मई के बीच होंगे।

Open in App

उत्तर प्रदेश के इटावा लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार राम शंकर कठेरिया ने विवादित बयान दिया है। कठेरिया ने कहा, 'अगर कोई  हमारी तरफ उंगली उठाता है तो उसे तोड़ दिया जाएगा।' कठेरिया ने मायावती सरकार में उनके और दूसरे बीजेपी नेताओं के खिलाफ दायर कथित झूठे केस का जिक्र करते हुए यह विवादित बयान दिया।

कठेरिया ने गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'हम राज्य और केंद्र में शासन में है। हम अपनी ओर उठने वाली हर उगली को तोड़ देंगे।' 

 कठेरिया ने कहा, 'मायावती ने मुझे कई बार सलाखों के पीछे भी डालने की कोशिश की और मेरे खिलाफ 29 केस दर्ज किये। मुझे लेकिन डर नहीं है। मैने पूरे जोश और आत्मविशवास के साथ लड़ा और हार नहीं मानी। मै वादा करता हूं कि जिसने भी हमे आंख दिखाने की कोशीश की, हम भी उसी भाषा में उसका जवाब देंगे। मैं वादा करता हूं कि हर परिस्थिति में आपके साथ रहूंगा।'

बीजेपी नेता ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के आपसी गठबंधन 'स्वार्थ का बंधन' भी बताया। कठेरिया ने अपने निर्वाचन क्षेत्र और राज्य के लोगों से आग्रह किया कि वे बीजेपी के पक्ष में ही वोट डालें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरा कार्यकाल भी दें।

उत्तर प्रदेश में इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने हैं। इसके तहत मतदान 11 अप्रैल से 19 मई के बीच होंगे। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है