लाइव न्यूज़ :

ममता दीदी हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार कीजिए, मैं आज यहां जय श्री राम का उद्घोष कर रहा हूं ः शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 16:15 IST

सोशल मीडिया पर हाल में एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी जिसमें ममता घाटाल लोकसभा सीट में ‘जय श्री राम’ का उद्घोष करने पर लोगों पर नाराज हो रही हैं। शाह ने बरूईपुर में उनके हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं देने को लेकर तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ममता बनर्जी की सरकार स्पष्ट रूप से घबराई हुई है। वह मुझे रैलियां करने से रोकना चाहती हैं। क्या आप (ममता) इस तरह अपनी हार रोकना चाहती हैं?’’

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने घुसपैठियों को ‘‘दीमक’’ करार दिया जो इस देश के संसाधनों को खा रहे हैं। हम बंगाल का गौरव फिर से लौटाएंगे। ममता बनर्जी ने सोनार (स्वर्ण) बांग्ला को कंगाल बांग्ला में बदल दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोमवार को चुनौती दी कि वह ‘‘जय श्री राम’’ के उद्घोष के लिए उन्हें गिरफ्तार करके दिखाएं। शाह ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो पश्चिम बंगाल में उन्हें रैलियां करने से रोक सकती हैं, लेकिन वह राज्य में भाजपा की विजय यात्रा नहीं रोक पाएंगी।

भाजपा अध्यक्ष ने जॉयनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले कैनिंग में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यदि कोई ‘जय श्री राम’ का उद्घोष करता है तो ममता दी नाराज हो जाती हैं। मैं आज यहां जय श्री राम का उद्घोष कर रहा हूं। यदि आप (ममता) में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार कीजिए। मैं कल कोलकाता में होऊंगा।’’

सोशल मीडिया पर हाल में एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी जिसमें ममता घाटाल लोकसभा सीट में ‘जय श्री राम’ का उद्घोष करने पर लोगों पर नाराज हो रही हैं। शाह ने बरूईपुर में उनके हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं देने को लेकर तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ममता बनर्जी की सरकार स्पष्ट रूप से घबराई हुई है। वह मुझे रैलियां करने से रोकना चाहती हैं। क्या आप (ममता) इस तरह अपनी हार रोकना चाहती हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल मुझे रैलियां संबोधित करने से रोक सकती है लेकिन वह पश्चिम बंगाल में भाजपा की विजय यात्रा नहीं रोक सकती।’’ राज्य सरकार ने शाह का हेलीकॉप्टर उतरने और बरूईपुर में जनसभा को संबोधित करने की उन्हें अनुमति नहीं दी थी जिसके बाद शाह की जाधवपुर लोकसभा सीट में निर्धारित रैली रद्द कर दी गई।

शाह ने घुसपैठियों को ‘‘दीमक’’ करार दिया जो इस देश के संसाधनों को खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र में दूसरी बार सत्ता में आने के बाद इन घुसपैठियों को पश्चिम बंगाल से बाहर निकालेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम बंगाल का गौरव फिर से लौटाएंगे। ममता बनर्जी ने सोनार (स्वर्ण) बांग्ला को कंगाल बांग्ला में बदल दिया है। अपने वोट बैंक को बचाने के लिए घुसपैठियों का बचाव करने में उनकी रुचि है, लेकिन उनका वोट बैंक उन्हें निकट आती हार से बचा नहीं पाएगा।’’

शाह ने राज्य में कथित ‘‘सिंडिकेट राज’’ चलाने के लिए ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लाभ पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘पहले ‘सिंडिकेट टैक्स’ था, अब ‘भतीजा टैक्स’ ने इसकी जगह ले ली है। हमें बुआ-भतीजे की इस भ्रष्ट सरकार को बाहर करना होगा। हम इस भ्रष्ट शासन को हराएंगे।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है