पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट: गंभीर, आतिशी और लवली के बीच जंग, जानें राजनीतिक समीकरण

By धीरज पाल | Updated: May 4, 2019 16:01 IST2019-05-04T16:01:13+5:302019-05-04T16:01:13+5:30

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने इस बार पूर्वी दिल्ली सीट से यहां के वर्तमान सांसद महेश गिरी का टिकट काटकर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया है।

lok sabha election 2019: East Delhi Lok Sabha seat history and political analytics BJP Congress And aam adami party | पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट: गंभीर, आतिशी और लवली के बीच जंग, जानें राजनीतिक समीकरण

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट: गंभीर, आतिशी और लवली के बीच जंग, जानें राजनीतिक समीकरण

Highlightsपूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट में कुल मतदाताओं की संख्या 1,604,795 है। साल 1967 में यह सीट BJS के हरदयाल देवगन के हाथ में थी।

दिल्ली में 12 मई को आम चुनाव होने जा रहा है। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से एक सीट पूर्वी दिल्ली है, जहां भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देख जा रहा है।  

बीजेपी ने इस बार पूर्वी दिल्ली सीट से यहां के वर्तमान सांसद महेश गिरी का टिकट काटकर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया है। इस सीट पर आप पार्टी से आतिशी मार्लेना चुनाव लड़ रही हैं।

साल 2014 लोकसभा चुनाव का ब्यौरा 

बात करें साल 2014 लोकसभा चुनाव की तो, बीजेपी के महेश गिरी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजमोहन गांधी को हराया था। इस चुनाव में महेश गिरी को 5.7 लाख से अधिक वोट मिला था। वहीं, राजमोहन गांधी को 3.8 लाख से अधिक वोट मिला था।

यहां देखें सीटों का इतिहास

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के बारे में 

पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र साल 1966 में अस्तित्व में आया। इस सीट पर पहला लोकसभा चुनाव 1967 में हुआ था। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,604,795 है, जिनमें से 892,934 पुरुष हैं और 711,861 महिलाएं हैं। साल 1967 में यह सीट BJS के हरदयाल देवगन के हाथ में थी। 1971 में कांग्रेस के एचकेएल भगत, 1977 में BLD के किशोर लाल, 1980, 1984 व 1989 में कांग्रेस के एचकेएल भगत, 1991 व 1996 में BJP के बीएल शर्मा, 1997 के उपचुनाव तथा 1998 व 1999 के आम चुनाव में BJP के लाल बिहारी तिवारी, 2004 व 2009 में कांग्रेस के संदीप दीक्षित ने यहां कब्जा किया था। 

Web Title: lok sabha election 2019: East Delhi Lok Sabha seat history and political analytics BJP Congress And aam adami party