दिल्ली: वोटिंग से ठीक पहले त्रिलोकपुरी के एक पार्क में मृत मिली दो गाय, बढ़ाई गई इलाके में सुरक्षा

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2019 10:10 IST2019-05-09T10:10:56+5:302019-05-09T10:10:56+5:30

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ दी है। इस मामले में पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

lok sabha election 2019 delhi 2 cows found dead in trilokpuri park security extended | दिल्ली: वोटिंग से ठीक पहले त्रिलोकपुरी के एक पार्क में मृत मिली दो गाय, बढ़ाई गई इलाके में सुरक्षा

दिल्ली में मृत मिली दो गाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsदिल्ली में 12 मई को लोकसभा चुनाव के तहत होनी है वोटिंगत्रिलोकपुरी के एक पार्क में मिली दो मृत गाय, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

दिल्ली के त्रिलोकपुरी के एक पार्क में बुधवार सुबह दो मृत गाय मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस के मुताबिक एक डेयरी के मालिक ने बुधवार सुबह करीब 6 बजे यह जानकारी दी कि उसकी दो गाय कोटला गांव के पीछे संजय झील पार्क में मृत मिली हैं।

'द हिंदू' की रिपोर्ट के अनुसार डेयरी मालिक राय सिंह (56) को उनके बेटे ने सबसे पहले मृत गाय की जानकारी दी। राय सिंह ने यह गाय पिछले साल खरीदी थी।मृत पाई गई गाय में से एक गर्भवती थी। गाय के मालिक ने बताया कि उन्होंने उसे आखिरी बार आधी रात करीब 12.30 बजे देखी थी जब वह एक फोन कॉल का जवाब देने के लिए जगे थे।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गाय के मालिक से यह पूछे जाने पर क्या उन्हें किसी पर शक है, राय सिंह ने बताया कि उन्हें किसी पर शक तो नहीं लेकिन उनके एक पड़ोसी जरूर हैं जो अक्सर गाय को खाली प्लॉट पर बांधने पर ऐतराज जताते थे।

पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ दी है। इस मामले में पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह बात भी सामने आई है कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी नहीं लगा है। इसलिए पुलिस खुफिया तंत्रों का इस्तेमाल कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

बता दें कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव के तहत 12 मई को वोट डाले जाने हैं। आशंका जताई जा रही है कि चुनाव से पहले असामाजिक तत्व सांप्रदायिक माहौल को खराब करने के लिए ऐसा कर सकते हैं। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर एक साथ मतदान है। 

Web Title: lok sabha election 2019 delhi 2 cows found dead in trilokpuri park security extended

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे