लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी को हराओ नहीं तो अनंतकाल के लिए पीएम बने रह जाएंगे

By भाषा | Updated: March 24, 2019 21:37 IST

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के लिए जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। एक किताब का विमोचन करने के दौरान केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र के खिलाफ जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा, 'हर देशभक्त का लक्ष्य मोदी सरकार को किसी भी कीमत पर सत्ता में वापस आने से रोकना होना चाहिए'।दिल्ली के सीएम ने कहा कि अगर मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बने तो देश में फिर चुनाव नहीं होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि अगर केन्द्र में अगली सरकार भाजपा की बनी तो नरेन्द्र मोदी अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रह जाएंगे क्योंकि फिर देश में 2019 के बाद कोई चुनाव नहीं होगा। केजरीवाल ने मोदी पर देश चलाने के लिए तानाशाह एडोल्फ हिटलर की युक्तियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से भगवा दल की हार सुनश्चित करने को अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘ आज, हर देशभक्त का लक्ष्य मोदी सरकार को किसी भी कीमत पर सत्ता में वापस आने से रोकना होना चाहिए.. अगर भाजपा 2019 में सत्ता में आई तो, वह (मोदी) अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रह जाएंगे।’’ केजरीवाल ने आगाह किया कि अगर मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बने तो देश में फिर चुनाव नहीं होगा। किताब ‘वादा फरामोशी’ का विमोचन करते समय उन्होंने यह बयान दिया। यह किताब नीरज कुमार, संजय बासू और शशि शेखर ने लिखी है।

मुख्यमंत्री ने गुड़गांव में एक मुस्लिम परिवार की बर्बरता से की गई पीटाई की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आज, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बिना किसी कारण के पीटा जा रहा है, उत्पीड़ित किया जा रहा है और उनकी हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ आज, जो भी मोदी सरकार पर सवाल उठाता है उसे ‘‘देश-विरोधी’’ घोषित कर दिया जाता है।’’ दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया