लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में कांग्रेस ने जारी किया स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रियंका वाड्रा और घनश्याम तिवाड़ी का नाम भी

By भाषा | Updated: April 10, 2019 00:06 IST

लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में चुनाव दो चरण में 29 अप्रैल व छह मई को होना है । इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ साथ राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ साथ रामेश्वर डूडी, रघु शर्मा, अश्क अली टाक, धीरज गुर्जर, मास्टर भंवर लाल मेघवाल, हरीश चौधरी रमेश मीणा, गिरिजा व्यास, बीडी कल्ला व महेंद्रजीत सिंह का भी नाम है।

Open in App

कांग्रेस ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने वाले अपने स्टार प्रचारक की सूची मंगलवार को जारी की। इस सूची में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, शत्रुघ्न सिन्हा व घनश्याम तिवाड़ी का भी नाम है। उल्लेखनीय है कि सिन्हा व तिवाड़ी हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

पार्टी महासचिव मोतीलाल वोरा ने ये नाम निर्वाचन आयोग को भेजे हैं, जो राज्य में 29 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य में चुनाव दो चरण में 29 अप्रैल व छह मई को होना है । इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ साथ राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ साथ रामेश्वर डूडी, रघु शर्मा, अश्क अली टाक, धीरज गुर्जर, मास्टर भंवर लाल मेघवाल, हरीश चौधरी रमेश मीणा, गिरिजा व्यास, बीडी कल्ला व महेंद्रजीत सिंह का भी नाम है। सूची में चौंकाने वाला नाम घनश्याम तिवाड़ी का है।

भाजपा से अलग होकर भारत वाहिनी पार्टी बनाने वाले राजस्थान के कद्दावर नेता तिवाड़ी हाल ही में जयपुर में राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है। इसके अलावा पार्टी के स्टार प्रचारकों में प्रियंका गांधी वाड्रा, नवजोत सिंह सिद्धू, हार्दिक पटेल व शत्रुघ्न सिन्हा भी हैं। ये लोग राज्य में चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान में पहले चरण के चुनाव के लिये नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को आखिरी दिन था।

10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 12 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन 13 लोकसभा सीटों में टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया