लाइव न्यूज़ :

लोक सभा चुनाव 2019: कर्नाटक में गठबंधन के बाद कांग्रेस बैठा रही है पश्चिम बंगाल सहित इन राज्यों की पार्टियों से तालमेल

By शीलेष शर्मा | Updated: March 7, 2019 11:55 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री एस.डी. देवगौड़ा से मुलाकात कर कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन पर मुहर लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देनेताओं ने मुर्शिदाबाद और रायगंज सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारने पर जोर दियामाकपा के लिए रायगंज सीट छोड़ना मुश्किल है।

इसी हफ्ते के अंत में लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बीच कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में सहयोगी राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन की कोशिशें तेज कर दी हैं।  सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री एस.डी. देवगौड़ा से मुलाकात कर कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन पर मुहर लगा दी।

समझौते के तहत जद (एस) 10 सीटों पर और कांग्रेस 18 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। कर्नाटक में चुनावी गठबंधन के बाद राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में माकपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

इन सीटों पर कांग्रेस की जीत के आसार 

वहां के नेताओं ने मुर्शिदाबाद और रायगंज सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी उतारने पर जोर दिया क्योंकि उन्हें दोनों सीटें जीतने की उम्मीद है। इस समय ये दोनों सीटें माकपा के कब्जे में हैं। माकपा के लिए रायगंज सीट छोड़ना मुश्किल है क्योंकि सलीम पार्टी के वरिष्ठ नेता है। 

इस तर्क पर राहुल ने कहा कि माकपा नेता सीताराम येचुरी से चर्चा करने के बाद तय होगा कि किस सीट पर किस पार्टी का प्रत्याशी उतरेगा। बिहार में राजद के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा अंतिम रुप ले रही है। संकेत मिल रहे हैं कि अगले हफ्ते तक गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाएगी।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसकर्नाटकपश्चिम बंगालसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह