वरुण गांधी पर BSNL का बिल नहीं भरने का आरोप, चुनाव आयोग के पास पहुंची शिकायत की चिट्ठी

By एएनआई | Updated: April 10, 2019 16:53 IST2019-04-10T16:53:12+5:302019-04-10T16:53:12+5:30

यह फोन बिल 2009 से 2014 के बीच का है, जब वरुण गांधी पीलीभीत से सांसद थे। कई बार नोटिस भेजने के बाद भी बिल की राशि नहीं भरी गई।

lok sabha election 2019 BSNL seeks action against Varun Gandi for non- payment of phone bill | वरुण गांधी पर BSNL का बिल नहीं भरने का आरोप, चुनाव आयोग के पास पहुंची शिकायत की चिट्ठी

वरुण गांधी (फाइल फोटो)

Highlightsसांसद वरुण गांधी का फोन बिल का 38,000 रुपये नहीं चुकाने का मामलायह राशि 2009 से 2014 के बीच की है, जिसे अब तक चुकाया नहीं गया है

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने पीलीभीत जिला निर्वाचन अधिकारी को चिट्ठी लिखकर बीजेपी के सांसद वरुण गांधी के खिलाफ फोन बिल न भरने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। बीएसएनएल ने बताया कि गांधी ने अपने टेलीफोन बिल का 38,000 रुपया नहीं चुकाया है।

बीएसएनएल ने 30 मार्च को दिए एक चिट्ठी में बताया कि यह बिल 2009 से 2014 के बीच का है, जब वरुण गांधी पीलीभीत से सांसद थे। कई बार नोटिस भेजने के बाद भी बिल राशि नहीं भरी गई। चिट्ठी के अनुसार, 'वरुण गांधी के आधिकारिक टेलीफोन नंबर 05882-256525 का बकाया बिल 38616.00 रुपये का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। यह बकाया गांधी के पूर्व कार्यकाल 2009 से 2014 के बीच का है, जिसे अब तक चुकाया नहीं गया है।'

स्टेट टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइर ने खत में आगे लिखा, 'लोक सभा सचिवालय की ओर से कई बार पत्राचार के बाद ऐसे संकेत मिले हैं कि बकाया राशि ब्रॉडबैंड सर्विस का इस्तेमाल करने से आया है और इसका भुगतान सांसद को स्वंय ही करना होगा।'

पत्र में आगे लिखा कि वरुण गांधी ने लोक सभा चुनाव के लिए बीएसएनएल जिला कार्यालय से बिना गैर-आपत्ति पत्र हासिल किये ही नामांकन भर दिया। चुनाव नियमों के अनुसार , प्रत्येक उम्मीदवार को सरकारी विभागों से एनओसी प्राप्त कर चुनाव आयोग को नामांकन पत्र के साथ जमा करवाना होता है। चुनाव आयोग कानून का पालन न करने पर नामांकन को रद्द भी कर सकता है। वरुण गांधी 2014 लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर से सांसद बने।

Web Title: lok sabha election 2019 BSNL seeks action against Varun Gandi for non- payment of phone bill