लाइव न्यूज़ :

हुसैन ने कहा, भाजपा  301 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी, बिहार में राजग 39 सीटों पर जीत दर्ज करेगा

By भाषा | Updated: May 13, 2019 15:37 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘2014 में लोगों ने मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के प्रदर्शन और संप्रग के मनमोहन सिंह के विकल्प के तौर पर वोट दिया था। 2014 में मोदी ने लोगों से 272 से अधिक सीट देने के लिए कहा था, लेकिन लोगों ने उन्हें 283 सीट दिए।’’ हुसैन ने कहा, ‘‘लेकिन इस बार भाजपा अपने दम पर 301 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे40 में से हम 39 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे क्योंकि जद यू की मौजूदगी के कारण भाजपा नीत गठबंधन राज्य में काफी मजबूत स्थिति में है।भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह देश का अपमान है क्योंकि यह प्रधानमंत्री के खिलाफ लिखा गया है।’’ 

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि पार्टी अपने दम पर 301 लोकसभा सीट जीतेगी जबकि बिहार में राजग 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि इस बार देश भर में चल रही ‘‘मोदी लहर’’ और ‘‘पूरे विपक्ष के खिलाफ चल रही हवा’’ के कारण भाजपा का प्रदर्शन और बेहतर होगा।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने कहा कि देश भर में ‘‘मोदी लहर’’ चल रही है, रविवार को यहां लोग उसी मोदी लहर पर सवार होकर और पिछले पांच वर्षों में प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए वोट करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘2014 में लोगों ने मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के प्रदर्शन और संप्रग के मनमोहन सिंह के विकल्प के तौर पर वोट दिया था। 2014 में मोदी ने लोगों से 272 से अधिक सीट देने के लिए कहा था, लेकिन लोगों ने उन्हें 283 सीट दिए।’’ हुसैन ने कहा, ‘‘लेकिन इस बार भाजपा अपने दम पर 301 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बिहार में हम (राजग) काफी अच्छी स्थिति में हैं और 40 में से हम 39 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे क्योंकि जद यू की मौजूदगी के कारण भाजपा नीत गठबंधन राज्य में काफी मजबूत स्थिति में है।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘द टाइम’ पत्रिका की हालिया कवर स्टोरी को खारिज करते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह देश का अपमान है क्योंकि यह प्रधानमंत्री के खिलाफ लिखा गया है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी