लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी नेता सीपी ठाकुर ने कहा- शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है

By विकास कुमार | Updated: March 16, 2019 15:08 IST

शत्रुघ्न सिन्हा ये साफ कर दिया है कि पार्टी चाहे कोई भी हो वो चुनाव पटना साहिब से ही लड़ेंगे. सीपी ठाकुर के बयान के बाद ये तय हो गया है कि सिन्हा को लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी से टिकट नहीं मिलने वाला है.

Open in App
ठळक मुद्देशत्रुघ्न सिन्हा पिछले कुछ समय से लगातार नरेन्द्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं.शत्रुघ्न सिन्हा विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन के मंच पर कई बार देखे जा चुके हैं.

बिहार बीजेपी के नेता और राज्यसभा के सांसद रह चुके सीपी ठाकुर ने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है. सीपी ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा पिछले कुछ समय से लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त है. शत्रुघ्न सिन्हा ने ख़ुद एक ट्वीट में इशारा किया है कि वो बीजेपी छोड़ सकते हैं. 

शत्रुघ्न सिन्हा पिछले कुछ समय से लगातार नरेन्द्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं. उनका हर राजनीतिक बयान मोदी-शाह की जोड़ी के ऊपर एक कटाक्ष होता है और जिससे पार्टी को कई मौकों पर असहज स्थिति का सामना भी करना पड़ा है. अब पार्टी भी उनकी उम्मीदवारी को लेकर आर-पार की स्थिति में दिख रही है. 

सिन्हा विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन के मंच पर कई बार देखे जा चुके हैं. यशवंत सिन्हा के साथ मिल कर शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी और पीएम मोदी की नीतियों के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल रखा है. ऐसी भी ख़बरें आ रही थी कि शत्रुघ्न सिन्हा राजद ज्वाइन कर सकते हैं, इस कयास को तब और भी बल मिला जब सिन्हा रांची जेल में लालू यादव से मिलने पहुंच गए.

 

शत्रुघ्न सिन्हा ये साफ कर दिया है कि पार्टी चाहे कोई भी हो वो चुनाव पटना साहिब से ही लड़ेंगे. पटना साहिब से सिन्हा दो बार संसद पहुंच चुके हैं. 2009 में उन्होंने शेखर सुमन को हराया था और उसके बाद 2014 में भी राजद और जदयू के उम्मीदवार को हरा कर संसद पहुंचे थे. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशत्रुघ्न सिन्हानरेंद्र मोदीसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह