लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी इस बार भी दो सीट पर लड़ेंगे चुनाव? बीजेपी ने फाइनल किये 250 उम्मीदवारों के नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2019 09:30 IST

उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए बीजेपी की चुनाव समिति की बुधवार को तीसरी बार बैठक हुई।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी की चुनाव समिति की बुधवार को हुई बैठक में कई नाम फाइनलमहाराष्ट्र समेत यूपी, बिहार, झारखंड के कई उम्मीदवारों का नाम हुआ फाइनलआर. के. सिंह को आरा और गिरिराज सिंह को बेगूसराय से मिल सकता है टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2019 के लिए अपने 250 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा गुरुवार को कर सकती है। सूत्रों के अनुसार पार्टी की चुनाव समिति की बुधवार को हुई बैठक में उत्तर प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। 

पार्टी महाराष्ट्र के 21, यूपी के 35, बिहार के 17, उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ के 5-5 समेत विभिन्न राज्यों में अपने कुल 250 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा गुरुवार को करेगी। सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ की कुल 11 में से 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं। 

उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए बीजेपी की चुनाव समिति की बुधवार को तीसरी बार बैठक हुई। 11 अप्रैल से सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अब तक उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं की गई है। पार्टी केन्द्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद, आर के सिंह और गिरिराज सिंह को क्रमश: पटना साहिब, आरा और बेगूसराय सीटों से उतार सकती है। 

सूत्रों ने बताया कि पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय मंत्रियों वी के सिंह और सत्यपाल सिंह को उनकी सीटों पर फिर से उतार सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से फिर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं और पार्टी यह भी विचार-विमर्श कर रही है कि क्या उन्हें एक और सीट से चुनाव मैदान में उतारा जाए। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं