लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में एनडीए उम्मीदवारों की हुई घोषणा, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2019 11:59 IST

बिहार में एनडीए ने सीटों के बंटवारे की घोषणा पहले ही कर दी थी। इसके तहत बीजेपी और जेडीयू को 17-17 सीटों पर जबकि एलजेपी को 6 सीटों पर चुनाव लड़ना है।

Open in App

एनडीए ने बिहार में 40 में से 39 लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा शनिवार को कर दी। खगड़िया से एक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई। गठबंधन के तहत इस सीट से एलजेपी को चुनाव लड़ना है। बीजेपी ने जहां बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा का पटना साहिब से टिकट काट दिया है वहीं, गिरिराज सिंह बेगुसराय से चुनाव लड़ेंगे। पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद चुनावी मैदान में उतरेंगे। ऐसे में यह पहली बार होगा जब वह चुनाव लड़ेंगे। वहीं, हाजीपुर से पशुपति कुमार पारस को टिकट दिया गया है। इसके अलावा आर से आरके सिंह और सारण से एक बार फिर राजीव प्रताप रूड़ी चुनावी मैदान में होंगे।

देखिये, बिहार में एनडीए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

वाल्मिकी नगर- वैद्ननाथ महतो (जेडीयू)

पश्चिमी चंपारण-संजय जायसवाल (बीजेपी)

पूर्वी चंपारण-राधा मोहन सिंह (बीजेपी)

शिवहर-रमा देवी (बीजेपी)

सीतामढ़ी- डॉक्टर वरुण कुमार (जेडीयू)

मधुबनी-अशोक कुमार यादव (बीजेपी)

झंझारपुर-रामप्रीत मंडल (जेडीयू)

सुपौल-दिनेश्वर कामत (जेडीयू)

अररिया- प्रदीप सिंह (बीजेपी)

किशनगंज-महमूद अशरफ (जेडीयू)

कटिहार-दुलाल चंद्र गोस्वामी (जेडीयू)

पूर्णिया-संतोष कुशवाहा (जेडीयू)

मधेपुरा-दिनेश चंद्र यादव (जेडीयू)

दरभंगा-गोपाल जी ठाकुर (बीजेपी)

मुजफ्फरपुर-अजय निषाद (बीजेपी)

वैशाली-वीणा देवी (एलजेपी)

गोपालगंज-डॉक्टर आलोक कुमार सुमन (जेडीयू)

सीवान-श्रीमती कविता सिंह (जेडीयू)

महाराजगंज-जर्नादन सिंह सिग्रीवाल (बीजेपी)

सारण-राजीव प्रताप रूड़ी (बीजेपी)

हाजीपुर-पशुपति कुमार पारस (एलजेपी)

समस्तीपुर-रामचंद्र पासवान (एलजेपी)

बेगूसराय-गिरिराज सिंह (बीजेपी)

खगड़िया- उम्मीदवार नहीं  (एलजेपी )

भागलपुर-अजय कुमार मंडल (जेडीयू)

बांका-गिरधारी यादव-(जेडीयू)

मुंगेर- राजीव ललन सिंह (जेडीयू)

नालंदा-कौशलेंद्र कुमार (जेडीयू)

पटना साहिब-रविशंकर प्रसाद (बीजेपी)

आरा-राजकुमार सिंह (बीजेपी)

बक्सर-अश्निवनी चौबे (बीजेपी)

सासाराम-छेदी पासवान (बीजेपी)

काराकाट-महाबली सिंह (जेडीयू)

जहानाबाद-चंद्रवेश्वर चंद्रवंशी (जेडीयू)

नवादा-चंद्र कुमार (एलजेपी)

जमुई-चिराग पासवान (एलजेपी)

उजियारपुर-नित्यानंद राय (बीजेपी)

पाटलिपुत्र-रामकृपाल यादव

औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह (बीजेपी)

गया-विजय कुमार मांझी (जेडीयू)

बता दें कि बिहार में एनडीए ने सीटों के बंटवारे की घोषणा पहले ही कर दी थी। इसके तहत बीजेपी और जेडीयू को 17-17 सीटों पर जबकि एलजेपी को 6 सीटों पर चुनाव लड़ना है।

बीजेपी इन सीटों पर लड़ रही है चुनाव- पाटलीपुत्र, पटना साहिब, आरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, बक्सर, सासाराम, बेगुसराय, अररिया, औरंगाबाद और उजियारपुर से चुनाव लड़ेगी। 

जेडीयू इन सीटों से मैदान में- पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, सिवान, वाल्मीकि नगर, झंझारपुर, सितामढ़ी, गया, गोपालगंज, मुंगेर, बांका, भागलपुर, नालंदा, कराकट और जहानाबाद से चुनावी मैदान में उतरेगी।  वहीं, एलजेपी को हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, जमुई, नवादा और खगड़िया से चुनाव लड़ना है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीशत्रुघ्न सिन्हागिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया