लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने फिर किया साफ- जेडीयू आर्टिकल 370 हटाने के पक्ष में नहीं, ईवीएम पर सवाल को बताया बोगस

By विनीत कुमार | Updated: May 21, 2019 13:49 IST

नीतीश कुमार ने कहा, 'ईवीएम पर सवाल उठाना ही बोगस है। ईवीएम के आने के बाद से चुनाव पारदर्शी हुए हैं। इस पर पहले भी सवाल उठाये गये हैं और इसका जवाब भी चुनाव आयोग ने कई बार दिया है।'

Open in App
ठळक मुद्देहम आर्टिकल 370 हटाने और यूनिफॉर्म सिविल कोड के पक्ष में नहीं: नीतीश कुमारहमने बीजेपी के साथ गठबंधन के पहले दिन से अपनी बातें साफ-साफ रखी हैं: नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल को झूठा और बनावटी करार दिया है। नीतीश ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने की बात कोई नई नहीं है और इसके आने के बाद से चुनाव पारदर्शी हुए हैं।

नीतीश कुमार ने साथ ही कहा कि वह जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने के पक्ष में नहीं हैं। नीतीश ने कहा, 'कोई मतभेद नहीं है। हम हमेशा यह मानकर चल रहे हैं कि आर्टिकल 370 को नहीं हटाया जाना चाहिए। यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू नहीं किया जाना चाहिए। अयोध्या मामले का हल कोर्ट या आपसी सुलह से किया जाना चाहिए। हमने बीजेपी के साथ गठबंधन के पहले दिन से अपनी ये बातें साफ रखी हैं।'

नीतीश ने साथ ही कहा, 'इन मुद्दों पर बीजेपी का स्टैंड नया नहीं है। हर पार्टी का अपना स्टैंड होता है लेकिन जब गठबंधन होता है तो इन सब पर चर्चा होती है। इसलिए यहां कोई समस्या नहीं है।'

ईवीएम पर सवाल 'बोगस'

ईवीएम पर विपक्षी पार्टियों की ओर से उठाये जा रहे सवाल पर नीतीश ने कहा, 'ईवीएम पर सवाल उठाना ही बोगस है। ईवीएम के आने के बाद से चुनाव पारदर्शी हुए हैं। यह तकनीक है जिस पर पहले भी कई बार सवाल उठाये गये हैं और इसका जवाब भी चुनाव आयोग ने कई बार दिया है।' नीतीश ने साथ ही कहा, 'चुनाव में हारने वाला पक्ष हमेशा से इस पर सवाल उठाता रहा है। यह कोई नई बात नहीं है।'

ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का मामला पिछले कुछ वर्षों में कई बार विभिन्न पार्टियों की ओर से उठाया गया है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा हावी है। चुनाव के बीच में विपक्षी पार्टियों ने वीवीपैट के मिलान को 50 प्रतिशत तक करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का भी रूख किया था। हालांकि, कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए फैसला चुनाव आयोग पर छोड़ दिया। चुनाव आयोग ने इसके बाद कहा कि एक विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों पर वह वीवीपैट के पर्चों को मिलान करने में सक्षम है। अगर 50 फीसदी पर्चे का मिलान किया गया तो नतीजे आने में 6-7 दिन की देरी हो सकती है।

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उस जनहित याचिका को भी खारिज किया जिसमें शत-प्रतिशत वीवीपैट पर्चे के मिलान की मांग की गई थी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा कि इससे लोकतंत्र का नुकसान होगा और वह बार-बार एक ही बात पर सुनवाई नहीं कर सकता।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनीतीश कुमारइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी