कांग्रेस में शामिल होने से पहले हीं शत्रुघ्न सिन्हा बने कांग्रेस के स्टार प्रचारक, कांग्रेस ने जारी की सूची

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2019 07:31 IST2019-03-31T23:38:13+5:302019-04-01T07:31:22+5:30

लोकसभा चुनाव में बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है और वो महागठबंधन का हिस्सा है. पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत बिहार में राहुल गांधी की सभा के साथ ही हो चुकी है.

Lok Sabha election 2019: before joining congress Shatrughan sinha become star campaigner | कांग्रेस में शामिल होने से पहले हीं शत्रुघ्न सिन्हा बने कांग्रेस के स्टार प्रचारक, कांग्रेस ने जारी की सूची

कांग्रेस में शामिल होने से पहले हीं शत्रुघ्न सिन्हा बने कांग्रेस के स्टार प्रचारक, कांग्रेस ने जारी की सूची

Highlightsलोकसभा चुनाव में बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है और वो महागठबंधन का हिस्सा है.कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी जैसे चेहरे शामिल हैं.

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. सबसे मजेदार बात तो यह है कि कांग्रेस में शामिल होने से पहले हीं बिहारी बाबू अर्थात शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हो गये हैं.

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी जैसे चेहरे शामिल हैं तो बिहार से शत्रुघ्न सिन्हा, निखिल कुमार, प्रेमचंद मिश्रा, मदन मोहन झा, अखिलेश सिंह सहित 40 नेताओं को जगह मिली है.

यहां बता दें कि लोकसभा चुनाव में बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है और वो महागठबंधन का हिस्सा है. पार्टी के चुनाव प्रचार की शुरुआत बिहार में राहुल गांधी की सभा के साथ ही हो चुकी है.

राहुल गांधी की ये सभा पुर्णिया में हुई थी. पार्टी ने ये लिस्ट पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए जारी की है यानी शेष तीन चरणों के लिए इस लिस्ट में अभी फेरबदल संभव है.

Web Title: Lok Sabha election 2019: before joining congress Shatrughan sinha become star campaigner