लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर केजरीवाल ने कहा- मोदी और शाह से ‘देश को बचाने’ के लिए कुछ भी करेंगे

By भाषा | Updated: April 14, 2019 18:22 IST

Open in App

 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अनिश्चिता के बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी नरेंद्र मोदी और अमित शाह से ‘देश को बचाने’ के लिए कुछ भी कर सकती है। संसदीय चुनाव में ईवीएम के ठीक तरीके से काम नहीं करने के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों के साथ चर्चा करने के बाद केजरीवाल यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ देश खतरे में है। हम इसे बचाने के लिए कुछ भी करेंगे। नरेंद्र मोदी और अमित शाह से देश को बचाने के लिए हमारे प्रयास जारी रहेंगे।’’ इस मौके पर कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। उन्होंने आप के साथ गठबंधन पर सवाल को टाल दिया और यह कहते हुए गेंद केजरीवाल के पाले में डाल दी कि ‘‘वह बेहतर जानते हैं।’’ सिब्बल ने कहा, ‘‘ आप गठबंधन के बारे में उनसे पूछिए।

वह हम से बेहतर जानते हैं।’’ वहीं कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘‘ आप कांग्रेस का रूख जानते हैं। दिल्ली में तकरीबन गठबंधन हो गया था लेकिन इसे दूसरे राज्यों के साथ जोड़ना ठीक नहीं है।’’ कुछ वक्त से कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन पर अनिश्चिता बनी हुई है। दिल्ली और हरियाणा में सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनने के बाद दोनों पार्टियों की बातचीत पटरी से उतर गई थी। कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने शुक्रवार को कहा था कि कांग्रेस दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी, क्योंकि आप ने ‘अव्यावहारिक रूख’ अपना लिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव