लाइव न्यूज़ :

अमित शाह का ममता बनर्जी पर पलटवार, कहा- 'राम का नाम भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में लिया जायेगा'

By भाषा | Updated: May 7, 2019 17:54 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यह नजर आ रहा है कि बनर्जी शनिवार को पश्चिम मिदनापुर जिले में एक जगह पर अपनी कार रोकती हैं और वहां ‘‘जय श्री राम’’ का उद्घोष कर रहे कुछ लोगों को खदेड़ती हैं। मुख्यमंत्री का काफिला उसी इलाके से होकर गुजर रहा था।

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह राज्य में लोगों को ‘‘जय श्री राम’’ का उद्घोष नहीं करने दे रही हैं। उन्होंने हैरानी जतायी कि अगर ‘राम’ का नाम भारत में नहीं लिया जा सकता, तो क्या पाकिस्तान में लिया जायेगा। एक चुनावी सभा को यहां संबोधित कर रहे शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव राज्य में लोकतंत्र बहाल करने के लिये है।

उन्होंने कहा कि भाजपा यहां 42 लोकसभा सीटों में से 23 से अधिक सीटें जीतेगी। शाह ने कहा, ‘‘भगवान राम भारत की संस्कृति का हिस्सा हैं... क्या कोई उनका नाम लेने से किसी को रोक सकता है? मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि अगर श्रीराम का नाम भारत में नहीं लिया जायेगा तो क्या यह पाकिस्तान में जपा जायेगा।’’ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें यह नजर आ रहा है कि बनर्जी शनिवार को पश्चिम मिदनापुर जिले में एक जगह पर अपनी कार रोकती हैं और वहां ‘‘जय श्री राम’’ का उद्घोष कर रहे कुछ लोगों को खदेड़ती हैं।

मुख्यमंत्री का काफिला उसी इलाके से होकर गुजर रहा था। शाह ने दावा किया, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल को 4,24,800 करोड़ रुपये दिये लेकिन यह राशि जनता तक पहुंचने के बजाय सिंडिकेट को पहुंच गयी।’’ उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग-2 सरकार में राज्य को सिर्फ 1,32,000 करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे। पश्चिम मिदनापुर जिले के केशियारी में एक अन्य चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कह कर क्या गलत किया कि बोफोर्स घोटाला राजीव गांधी के कार्यकाल में हुआ था।’’ भाजपा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में एक रैली में मोदी द्वारा कथित तौर पर की गई कुछ टिप्पणियों का जिक्र कर रहे थे।

मोदी ने कहा था कि राजीव गांधी का जीवन ‘‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’’ के रूप में खत्म हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल बाबा कहते हैं कि उनके पिता का अपमान हुआ है। क्या जो भी हुआ, उसे याद करना अपमान है ?’’ शाह ने राहुल गांधी से यह भी पूछा कि क्या बोफोर्स घोटाला, भोपाल गैस त्रासदी, श्रीलंका में शांतिसैनिकों को भेजने की भूल या कश्मीरी पंडितों का नरसंहार प्रधानमंत्री रहते हुए उनके पिता के कार्यकाल में 1984 से 1989 के दौरान नहीं हुआ।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और ‘महागठबंधन’ में उसकी सहयोगी पार्टियों ने ‘‘51 अलग-अलग मौकों पर’’ मोदी को अपशब्द कहे हैं। भाजपा प्रमुख ने बांग्लादेश से आये अवैध प्रवासियों को देश से निकालने के लिये राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू करने की अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है