लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज से किन्नर अखाड़ा की भवानी मां को AAP ने बनाया उम्मीदवार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 29, 2019 16:04 IST

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रयागराज से किन्नर अखाड़ा की भवानी मां को टिकट दिया है। इस प्रकार 'आप' ने यूपी से अपना चौथा उम्मीदवार उतारा है। इससे पहले पार्टी ने यूपी और बिहार से तीन-तीन उम्मीदवार उतारने की बात कही थी।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी ने प्रयागराज से किन्नर अखाड़ा की भवानी मां को दिया टिकट।'आप' यूपी से उतारा चौथा उम्मीदवार, पहले तीन उम्मीदवारों की बात कही थी।

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। आम आदमी पार्टी (आप) ने किन्नर आखाड़ा की भवानी मां को प्रयागराज से उम्मीदवार बनाया है। भवानी मां का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की रीता बहुगुणा जोशी से होगा।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। हालांकि अटकलें चल रही है कि रेवती रमण सिंह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। वहीं, बीजेपी के मौजूदा सांसद श्यामाचरण गुप्ता हाल में सपा में शामिल हो गए थे। सपा ने उन्हें यूपी के बांदा से उम्मीदवार बनाया है। 

इससे पहले रविवार को आप नेता संजय सिंह ने बताया था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश और बिहार में तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने जिन सीटों के बारे में बताया था, उसके अनुसार प्रयागराज सीट से आप ने यूपी में अपना चौथा उम्मीदवार उतारा है। 

रविवार को संजय सिंह ने बताया था कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से योगेश दाहिया, गौतमबुद्ध नगर से श्वेता शर्मा और अलीगढ़ से सतीश चंद शर्मा पार्टी के प्रत्याशी होंगे। वहीं, बिहार की किशनगंज, सीतामढ़ी और भागलपुर के लिए उन्होंने अपने प्रत्याशियों के नाम बताए थे। संजय सिंह के मुताबिक किशनगंज से अलीमुद्दीन अंसारी, सीतामढ़ी से रघुनाथ कुमार और भागलपुर से ई सत्येंद्र कुमार चुनाव लड़ेंगे। 

बता दें कि पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा था इस बार लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी लगभग 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। वहीं 2014 में आप ने 430 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।  

आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज लोकसभा सीट पर अब तक सबसे ज्यादा 4 बार बीजेपी को सफलता मिली है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया