लाइव न्यूज़ :

पहले चरण की आठ सीटों के लिये उत्तर प्रदेश में 146 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र 

By भाषा | Updated: March 26, 2019 01:39 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एल वेंकटेश्वर ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के प्रथम चरण में निर्वाचन हेतु नामांकन में अब तक कुल 146 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये,

Open in App

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिये 146 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। सबसे ज्यादा गाजियाबाद लोकसभा सीट पर 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। पहले चरण के लिये सोमवार नामांकन का अंतिम दिन था। नामांकन पत्रों की जांच का काम 26 मार्च को होगा जबकि 28 मार्च तक नामांकन पत्र वापिस लिये जा सकेंगे । पहले चरण के लिये 11 अप्रैल को मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एल वेंकटेश्वर ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के प्रथम चरण में निर्वाचन हेतु नामांकन में अब तक कुल 146 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये, जिसमें सोमवार कुल 123 नामांकन दाखिल किये गये। कुल नामांकन में सहारनपुर में 20, कैराना में 14, मुजफ्फरनगर में 22, बिजनौर में 16, मेरठ में 15, बागपत में 13, गाजियाबाद में 25 तथा गौतमबुद्धनगर में 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

पहले चरण में आज बागपत से रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और भाजपा के वर्तमान सांसद सत्यपाल सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कुल 43 नामांकन दाखिल हुए हैं, जिसमें आज कुल 40 नामांकन दाखिल किये गये। आज हुए नामांकन में नगीना (बिजनौर) से 4, अमरोहा (अमरोहा) से 3, बुलन्दशहर (बुलन्दशहर) से 5, अलीगढ़ (अलीगढ़) से 6, हाथरस (हाथरस) से 5, मथुरा (मथुरा) से 6, आगरा सुरक्षित (आगरा) से 4 तथा फतेहपुर सीकरी (आगरा) से 7 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में मथुरा से बीजेपी की हेमा मालिनी, अमरोहा से बीजेपी के कुंवर सिंह तँवर, बुलन्दशहर से बीएसपी के योगेश वर्मा तथा कांग्रेस के बंशी सिंह, हाथरस से सपा के रामजी लाल सुमन तथा कांग्रेस के त्रिलोकी राम, आगरा से बीजेपी के सत्यपाल सिंह तथा कांग्रेस की प्रीता हरित एवं फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के राज बब्बर तथा बीएसपी के राजवीर सिंह शामिल हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया