लाइव न्यूज़ :

महागठबंधन में सीटों का फार्मूला तय, शरद यादव को सीट मिलने की उम्मीद कम, ऊहापोह की स्थिति

By एस पी सिन्हा | Updated: February 9, 2019 07:41 IST

मुकेश सहनी के अनुसार उनकी वीआईपी पार्टी को 3, उपेन्द्र कुशवाहा की रालोसपा बिहार में 5 और झारखण्ड में 01 सीट पर, जीतन राम मांझी की पार्टी हम 02 सीट पर और बीएसपी 02 सीटों पर और वाम दल 02 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कम से कम 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Open in App

बिहार में महागठबंधन के अन्दर सीटों के बंटवारे का फार्मूला क्या तय कर लिया गया है?सबसे खास बात यह बताई जा रही है कि शरद यादव की पार्टी को अलग से कोई सीट नहीं मिली है. जबकि कांग्रेस को मात्र 8 सीटों पर सीमटा दिये जाने की तैयारी है. महागठबंधन के घटक दल वीआईपी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के अनुसार महागठबंधन में कांग्रेस को छोडकर बाकी दलों के बीच सीटों का बटवारा हो चूका है. 

मुकेश सहनी के अनुसार उनकी वीआईपी पार्टी को 3, उपेन्द्र कुशवाहा की रालोसपा बिहार में 5 और झारखण्ड में 01 सीट पर, जीतन राम मांझी की पार्टी हम 02 सीट पर और बीएसपी 02 सीटों पर और वाम दल 02 सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कम से कम 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. ऐसे में कांग्रेस पार्टी के लिए महागठबंधन में 8 से ज्यादा सीट नहीं बचा है. 

वहीं, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष राम चंद्र पूर्वे ने यह कहा है कि राजद 20 से 22 सीटों पर लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी. ऐसे में उन्होंने यह साफ संकेत दे दिया है कि कांग्रेस के लिए महागठबंधन में 7 से ज्यादा सीट नहीं है. रामचंद्र पूर्वे का कहना है कि राजद का प्रदेश में व्यापक जनाधार है और वह इतना डिजर्व करती है. 

सूत्रों के अनुसार. अगर राजद 17 सीटों पर चुनाव लडने को तैयार भी हो गया तो भी कांग्रेस के लिए 9 से ज्यादा सीट का कोई उम्मीद नहीं बन पा रहा है. लेकिन सूत्रों के अनुसार कांग्रेस 10 से कम सीट पर समझौता करने को तैयार नहीं है. कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि सम्मानजनक समझौता नहीं होने पर तीन राज्यों के चुनाव में सफलता मिलने से जो ग्राफ राहुल गांधी का ग्राफ बढा है, वह नीचे गिर जाएगा. 

वहीं, शरद यादव के बारे में कहा जा रहा है कि वह रालोसपा के 5 में से एक सीट पर वह चुनाव लड सकते हैं या फिर राजद के चुनाव चिन्ह पर मधेपुरा से चुनाव लड सकते हैं. सूत्रों के अनुसार राजद शरद यादव को उनकी पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लडने का मौका नहीं देगी. 

अगर शरद यादव उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लडते हैं तो रालोसपा की एक सीट कम हो सकती है. इसतरह महागठबंधन में सीटों को लेकर अभी तय कोई अधिकारिक फार्मूला तय नही हो पाया है. ऐसे में सभी अपनी डफली अपना राग वाली स्थिती से गुजर रहे हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहागठबंधनबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं