Lok Sabha Chunav Result 2024: देश में तीसरी बार मोदी सरकार!, 272 सीटों पर एनडीए आगे
By धीरज मिश्रा | Updated: June 4, 2024 09:43 IST2024-06-04T09:39:59+5:302024-06-04T09:43:24+5:30
Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून की सुबह से आने लगे। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा था कि कौन जीतेगा कौन हारेगा।

फाइल फोटो
Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम 4 जून की सुबह से आने लगे। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा था कि कौन जीतेगा कौन हारेगा। इस बीच जैसे ही परिणाम का पिटारा खुला तो एनडीए गदगद हो गया। क्योंकि शुरुआती रुझान में एनडीए ने जो बढ़त बनाई वह बरकरार रखा। सुबह 9.32 तक एनडीए ने 272 सीटों पर बढ़त बना ली।
वहीं, इंडिया गठबंधन 200 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं, अन्य के खाते में अब तक 13 सीटें आई हैं। यहां बताते चले कि सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरत है। जिसे एनडीए ने पार कर लिया है। गौर करने वाली बात यह है कि 12 से एक बजे के बीच परिणाम की पूरी तस्वीर साफ जाएगी।
चुनाव आयोग के द्वारा जारी आंकडों के अनुसार, एनडीए उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, नगालैंड में आगे चल रहा है।
जबकि, इंडिया गठबंधन तमिलनाडु, केरल, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, अंडमान और निकोबार आइलैंड, चंडीगढ़ और पुडुचेरी में आगे है।
एक जून को सातवें चरण के मतदान के बाद लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हुए। एक जून को शाम 6.30 बजे के बाद से टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल आए। अधिकतर एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार बनती दिखी। लेकिन, दूसरी तरफ इस एग्जिट पोल से इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किनारा कर लिया। इंडिया गठबंधन के नेताओं का कहना है कि वह एग्जिट पोल के आंकड़ों को नहीं मानते।
आम आदमी पार्टी से लेकर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि 4 जून को 295 सीट जीतकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे। वहीं, 4 जून को जब परिणाम का पिटारा खुला तो इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। सुबह के रूझानों के अनुसार, कभी एनडीए तो कभी इंडिया गठबंधन आगे दिखा।