Lok Sabha Chunav Exit Poll Result: इंडिया गठबंधन ने 295 से ज़्यादा सीटें जीतने का दावा किया, मतगणना के दिन की रणनीति पर चर्चा की
By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 1, 2024 18:08 IST2024-06-01T18:07:04+5:302024-06-01T18:08:27+5:30
Exit Poll 2024 LIVE: विपक्षी इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2024 में 295 से ज़्यादा सीटें मिलने का दावा किया है। साथ ही ये भी दावा किया है कि BJP को 220 से भी कम सीटें मिलेंगी।

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद
Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: विपक्षी इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2024 में 295 से ज़्यादा सीटें मिलने का दावा किया है। साथ ही ये भी दावा किया है कि BJP को 220 से भी कम सीटें मिलेंगी। इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद ये कहा गया कि 4 जून को INDIA गठबंधन अपने दम पर मज़बूत सरकार बना रहा है।
INDIA गठबंधन की करीब ढाई घंटे तक बैठक चली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बैठक में हमने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। हमें मतगणना के दिन कैसी रणनीति रखनी है, इस पर भी सभी दलों के साथ बातचीत की है। उन्होंने ये भी कहा कि INDIA गठबंधन की 295+ सीट आ रही है। खड़गे ने कहा कि ह सरकारी नहीं, बल्कि जनता का सर्वे है।
INDIA गठबंधन की 295+ सीट आ रही है।
— Congress (@INCIndia) June 1, 2024
यह सरकारी नहीं, बल्कि जनता का सर्वे है।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @khargepic.twitter.com/z64aABAv9b
दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "INDIA गठबंधन को 295 से अधिक सीट मिल रही है और बीजेपी को करीब 220 सीट मिल रही हैं और NDA को करीब 235 सीट मिल रही हैं तो INDIA गठबंधन अपने दम पर स्थिर और मजबूत सरकार बनाने जा रहा है।"
#WATCH दिल्ली: मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "INDIA गठबंधन को 295 से अधिक सीट मिल रही है और बीजेपी को करीब 220 सीट मिल रही हैं और NDA को करीब 235 सीट मिल रही हैं तो INDIA गठबंधन अपने दम पर स्थिर और मजबूत सरकार बनाने जा रहा है।" pic.twitter.com/tYpXrD3RPQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2024
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दावे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "उन्हें दो-तीन दिन कहने दें, इसके बाद वे कहेंगे कि EVM में गड़बड़ी हो गई। इस बार भाजपा-NDA मिलाकर 400 पार और अकेले भाजपा 370।"
सातवें चरण के मतदान संपन्न होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव उत्सव का सातवां चरण समाप्त हुआ है। इसके सफल आयोजन के लिए मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने लोकतंत्र के पर्व को अच्छे और पूरी ताकत के साथ अंजाम तक पहुंचाया है। यह दुनिया के लिए देखने वाला दृश्य है कि जिस प्रकार से चुनाव आयोग इतने बड़े लोकतंत्र में चुनाव का आयोजन कराता है। मैं चुनाव आयोग के लाखों कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों का भी धन्यवाद करता हूं। मैं हमारे मतदाताओं का भी धन्यवाद करता हूं..."
#WATCH भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव उत्सव का सातवां चरण समाप्त हुआ है। इसके सफल आयोजन के लिए मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने लोकतंत्र के पर्व को अच्छे और पूरी ताकत के साथ अंजाम तक पहुंचाया है। यह… pic.twitter.com/5JofXmLha4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2024