Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024: पांच एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत, फिर दिखा पीएम मोदी का करिश्मा, तीसरी बार सरकार बनाने के करीब

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 1, 2024 20:55 IST2024-06-01T20:53:15+5:302024-06-01T20:55:37+5:30

लोकसभा चुनाव का अंतिम और सातवां चरण संपन्न हो चुका है। इसके बाद अब एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। चुनावी सर्वे करने वाले 5 बड़े पोल्स में भाजपा को फिर से बहुमत मिलता बताया जा रहा है।

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 NDA gets majority in five exit polls PM Modi's charisma again visible | Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024: पांच एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत, फिर दिखा पीएम मोदी का करिश्मा, तीसरी बार सरकार बनाने के करीब

(फाइल फोटो)

Highlightsरिपब्लिक पीमारक्यू के अनुसार एनडीए को 359 सीटें, इंडिया गठबंधन को 154 सीटें जन की बात के अनुसार एनडीए को 362 से 392 सीटें, इंडिया गठबंधन को 141 से 161 सीटेंन्यूज नेशन के अनुसार एनडीए को 342 से 378 सीटें, इंडिया गठबंधन को 153 से 169 सीटें

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव का अंतिम और सातवां चरण संपन्न हो चुका है। इसके बाद अब एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। चुनावी सर्वे करने वाले 5 बड़े पोल्स में भाजपा को फिर से बहुमत मिलता बताया जा रहा है। इंडिया गठबंधन की तमाम कोशिश के बावजूद नरेंद्र मोदी के जीत का रथ थमता नहीं दिख रहा है। 

अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए हैं। रिपब्लिक मैट्रिज के हिसाब से एनडीए को 353 से 368 सीटें, इंडिया गठबंधन को 118 से 133 सीटें और अन्य को 43 से 48 सीटें मिलती दिख रही हैं।

रिपब्लिक पीमारक्यू के अनुसार एनडीए को 359 सीटें,  इंडिया गठबंधन को 154 सीटें और अन्य को 30 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इंडिया न्यूज डी डायनमिक्स के अनुसार एनडीए को 371 सीटें,  इंडिया गठबंधन को 125 सीटें और अन्य को 47 सीटें मिलती दिख रही हैं।

जन की बात के अनुसार एनडीए को 362 से 392 सीटें, इंडिया गठबंधन को 141 से 161 सीटें और अन्य को 10 से 20 सीटें मिलती दिख रही हैं।

न्यूज नेशन के अनुसार एनडीए को 342 से 378 सीटें, इंडिया गठबंधन को 153 से 169 सीटें और अन्य को 21 से 23 सीटें मिलती दिख रही हैं।

अगर राज्यों के हिसाब से देखें तो इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार दिल्ली में केजरीवाल और कांग्रेस का गठबंधन मिल के भी बीजेपी को नहीं रोक पा रहा है। इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार दिल्ली में भाजपा 6 से 7 सीटें जीत सकती है। दिल्ली में भाजपा को 54 प्रतिशत मत मिलते दिख रहे हैं। उत्तर पूर्वी सीट पर मनोज तिवारी कन्हैया कुमार पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

इसके अलावा गुजरात में भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है। गुजरात पीएम मोदी के साथ खड़ा दिख रहा है। गुजरात में बीजेपी 25 से 26 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस यहां 1 सीट जीत सकती है। पिछले 2 लोकसभा चुनावों में गुजरात की सभी सीटें बीजेपी ने जीती है। गुजरात में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर घटा है।

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार मध्यप्रदेश में भाजपा सारी 29 सीटें जीत सकती है। यहां कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली छिंदवाड़ा और राघोगढ़ भी कांग्रेस हारती दिख रही है। मध्यप्रदेश में भाजपा को 61 प्रतिशत मत मिलने का अनुमान है। 

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार बिहार में एनडीए को नुकसान हो सकता है। इसमें नीतीश कुमार कमजोर कड़ी साबित होते दिख रहे हैं। बिहार की 40 सीटों में से बीजेपी को 13 से 15, जेडीयू को 9 से 11, एलजेपी को 5, आरजेडी को 6 से 8, कांग्रेस को 1 से 2 और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलती दिख रही हैं।

इंडिया टुडे एक्सिस के अनुसार कर्नाटक में एनडीए को 55 प्रतिशत वोट और 23 से 25 सीट मिलता हुआ बताया जा रहा है। कर्नाटक में कुल 28 सीट हैं। यहां राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी इंडिया गठबंधन को केवल 3 से 5 सीट मिलती हुई दिख रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में तमिलनाडु में NDA को 22% वोट, 2-4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
 

Web Title: Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024 NDA gets majority in five exit polls PM Modi's charisma again visible

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे