लाइव न्यूज़ :

बिहारः BJP के केन्द्रीय मंत्रियों का टिकट नहीं कटेगा! कुछ सांसदों का बदल सकता है क्षेत्र 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2019 19:05 IST

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं, जिनमें से भाजपा-जदयू 17-17 जबकि लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इस बैठक में बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव समेत करीब 28 सदस्य शामिल हुए.

Open in App

बिहार में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की गुरुवार (14 मार्च) को बैठक हुई, बैठक में यह तय किया गया है कि बिहार से वर्तमान केंद्रीय मंत्रियों का नाम नहीं काटा जाएगा. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार के चुनाव में जहां कुछ सीटिंग सांसदों के नाम कटे हैं वहीं कुछ का क्षेत्र भी बदल सकता है. कुछ मंत्रियों के नाम कटने की भी खबर है लेकिन इसका औपचारिक ऐलान होना अभी शेष है.

वहीं, टिकट के बंटवारे के लिए एक तीन सदस्यीय टीम बानाई गई है. इस टीम के सदस्यों के तौर पर सुशील मोदी, प्रेम कुमार और नित्यानंद राय नामित किए गए हैं और ये तीनों मिलकर कोर कमिटी से उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करेंगे. 

चर्चा कर तय किए नामों को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा. इसके साथ ही किस सीट पर कौन सा चेहरा चुनाव लड़ेगा ये एक दो दिन में तय हो जाएगा. जिसके लिए उम्मीदवारों के नाम को लेकर कई दिनों से माथापच्ची चल रही है. 

इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने भी कहा था कि होली से पहले हर हाल में प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए जाएंगे और एनडीए बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर विजयी होगी. 

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं, जिनमें से भाजपा-जदयू 17-17 जबकि लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इस बैठक में बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव समेत करीब 28 सदस्य शामिल हुए.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया