लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः कांग्रेस के साथ BJP ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज की, 14 फरवरी को मोदी-राहुल सूबे के दौरे पर

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: February 6, 2019 18:59 IST

प्रदेश बीजेपी मोदी की सभा की तैयारियों में जुट गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने प्रेस को बताया कि लोस चुनावों में पीएम मोदी की पहली सभा 14 फरवरी को टोंक तो दूसरी 27 फरवरी को चूरू में प्रस्तावित है. क्योंकि, पीएम मोदी का बेहद व्यस्त कार्यक्रम रहता है, इसलिए उनका कहना था कि तारीख में तो बदलाव संभव है, परन्तु सभाएं टोंक और चूरू में ही होंगी. 

Open in App

लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही कांग्रेस और बीजेपी, दोनों प्रमुख दलों ने कमर कस ली है और चुनाव की प्रारंभिक तैयारिया ंजोरों पर हैं. राजस्थान ऐसा राज्य है जहां बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर है, लिहाजा विपक्षी वोटों के बिखराव का लाभ यहां बीजेपी को नहीं मिलेगा, इसलिए थोड़ी-सी चूक, बड़ा नुकसान कर सकती है. 

फरवरी का दूसरा सप्ताह चुनावी हलचल के लिहाज से महत्वपूर्ण है. बीजेपी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी लोस चुनावों के मद्देनजर उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के विस क्षेत्र- टोंक से राज्य में चुनावी अभियान शुरू करेंगे. इसके बाद अगला चुनावी दौरा शेखावाटी में होगा. 

प्रदेश बीजेपी मोदी की सभा की तैयारियों में जुट गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने प्रेस को बताया कि लोस चुनावों में पीएम मोदी की पहली सभा 14 फरवरी को टोंक तो दूसरी 27 फरवरी को चूरू में प्रस्तावित है. क्योंकि, पीएम मोदी का बेहद व्यस्त कार्यक्रम रहता है, इसलिए उनका कहना था कि तारीख में तो बदलाव संभव है, परन्तु सभाएं टोंक और चूरू में ही होंगी. 

याद रहे, विस चुनावों में पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार की शुरूआत अलवर से की थी और भीलवाड़ा, बेणेश्वर धाम, कोटा, नागौर, भरतपुर, जोधपुर, हनुमानगढ़, सीकर, जयपुर, सुमेरपुर, दौसा आदि क्षेत्रों में करीब एक दर्जन सभाओं को संबांधित किया था.

पीएम मोदी के इस चुनावी अभियान के आगाज से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी जयपुर का दौरा कर सकते हैं. इस दौरान वे बीजेपी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति की जानकारी देंगे.

इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी 14 फरवरी को राजस्थान आएंगे. वे अजमेर में होने वाले सेवादल के अधिवेशन में शिरकत करेंगे. सियासी संकेत यही हैं कि राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी, दोनों दल पूरी ताकत के साथ लोस चुनाव लड़ने की तैयारियों में लगे हैं. यहां की 25 लोस सीटें दोनों ही दलों के लिए बेहद खास हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों