लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः चुनाव आयोग फेक और पेड न्यूज पर रखेगा पैनी नजर

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 14, 2019 19:56 IST

राजस्थानः मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में स्वतंत्र-निष्पक्ष-शांतिपूर्ण और समावेशी मतदान कराना विभाग की जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी 33 जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एमसीएमसी कमेटी का गठन किया जा रहा है।

Open in App

राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगाराम ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2019 में प्रिंट-इलेक्ट्रोनिक और सोशल मीडिया पर पेड न्यूज-फेक न्यूज, संदेहास्पद विज्ञापन और खबरों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ समन्वय कर  कई कमेटियों का गठन भी कर दिया गया है।

डॉ. जोगाराम गुरुवार (14 मार्च) को लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए गठित मीडिया प्रकोष्ठ के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पेड न्यूज एवं फेक न्यूज की मॉनीटिरिंग की जाएगी। उन्होंने उम्मीदवारों द्वारा प्रकाशित और प्रसारित विज्ञापनों से पूर्व प्रमाणीकरण, पेड न्यूज और फेक न्यूज को पहचानने और उससे जुड़े कानूनों के बारे में भी विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार को इलेक्ट्रोनिक मीडिया में विज्ञापन देने के लिए प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य है। प्रिंट मीडिया में विज्ञापन देने के लिए प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य नहीं है, पर समाचार पत्रों के ई-पेपर में प्रकाशित किए जाने वाले विज्ञापनों के लिए प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य हैं।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में स्वतंत्र-निष्पक्ष-शांतिपूर्ण और समावेशी मतदान कराना विभाग की जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी 33 जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एमसीएमसी कमेटी का गठन किया जा रहा है। कमेटी का काम चुनाव की घोषणा के साथ ही शुरू हो गया है। कमेटी उम्मीदवारों द्वारा इलेक्ट्रोनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित समाचारों पर कड़ी निगरानी रखेगी।

इस दौरान चुनाव विभाग के ओएसडी हरिशंकर गोयल ने अधिकारियों को फेक न्यूज, पेड न्यूज एवं आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। अतिरिक्त निदेशक (सूजस) पीपी त्रिपाठी ने कहा कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार विभाग स्तर पर विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया गया है और सभी कमेटियों ने कार्य भी आरंभ कर दिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं