कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र- 'हम निभाएंगे', मनरेगा और किसानों के लेकर किया बड़ा ऐलान
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2019 13:03 IST2019-04-02T10:02:05+5:302019-04-02T13:03:37+5:30

कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र- 'हम निभाएंगे', मनरेगा और किसानों के लेकर किया बड़ा ऐलान
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र मंगलवार को जारी कर दिया। इसमें कांग्रेस ने NYAY स्कीम के तहत गरीब परिवारों को सालाना 72000 रुपये देने से लेकर मनरेगा और किसानों को लेकर कई बड़े ऐलान किये गये हैं। राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में कांग्रेस के घोषणा पत्र को जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को 'जन आवाज घोषणा पत्र' नाम दिया है।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो मनरेगा के तहत रोजगार गारंटी के दिन को 100 से बढ़ाकर 150 किया जाएगा। साथ ही किसानों के लिए अलग से भी बजट लाया जाएगा। वहीं, न्यूनतम आय योजना (NYAY) के तहत देश के 20 फीसदी गरीब परिवारों को सालाना 72, 000 रुपये दिये जाने का वादा है।
LIVE: Congress President @RahulGandhi launches 2019 Manifesto. #CongressManifesto2019https://t.co/th35WGsl63
— Congress (@INCIndia) April 2, 2019
02 Apr, 19 : 12:50 PM
शिक्षा पर-जीडीपी का 6 फीसदी पैसा हिन्दुस्तान के शिक्षा के लिए दिया जाएगा, नरेंद्र मोदी की सरकार ने इसे घटाने का काम किया है: राहुल गांधी
02 Apr, 19 : 12:50 PM
स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने का काम करेंगे। हमारा फोकस होगा कि गरीब को हाई क्लास अस्पताल मिले। यह हमारे पांच बड़े लक्ष्य हैं। हम इस पर काम करेंगे: राहुल गांधी
Rahul Gandhi at Congress' election manifesto release: I also said that whatever is going to be in this manifesto has to be truthful, I do not want a single thing in this manifesto that is a lie because we have been hearing large number of lies spoken everyday by our PM. https://t.co/qpK73RZNal
— ANI (@ANI) April 2, 2019
02 Apr, 19 : 12:49 PM
किसान अगर पैसा वापस नहीं करते हैं तो उन्हे जेल में डाल दिया जाता है। लेकिन अब अगर किसान पैसा जमा नहीं कर पाये तो उसके खिलाफ क्रिमिनल ऑफेंस नहीं बल्कि सिविल ऑफेंस माना जाएगा: राहुल गांधी
02 Apr, 19 : 12:48 PM
हम सत्ता में आये तो मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार गारंटी को बढ़ाकर 150 दिन कर देंगे: राहुल गांधी
02 Apr, 19 : 12:47 PM
तीन साल के लिए युवाओं को बिजनेस खोलने के लिए कोई परमिशन की जरूरत नहीं है, हम युवाओं का साथ देगा: राहुल गांधी
02 Apr, 19 : 12:46 PM
हमारा दूसरा बड़े मुद्दा रोजगार है। हम 22 लाख सरकारी रोजगार खाली पड़े हैं। इसे सरकार मार्च 20, 2020 तक भर के दे देगी। 10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायत में जगह दी जाएगी: राहुल गांधी
02 Apr, 19 : 12:45 PM
हमारे घोषणापत्र का पहला थीम है 'न्याय'। हमारी पहली गारंटी है कि हिंदुस्तान के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों को सालान 72000 रुपये दिये जाएंगे। पहला काम गरीबों की जेब में पैसा जाएगा, किसानों के लिए किसान बजट आएगा: राहुल गांधी
02 Apr, 19 : 12:42 PM
जब हमने घोषणा पत्र बनाने को लेकर शुरुआत की थी तो बात हुई थी कि इसे हमें बंद कमरे में नहीं बनाना चाहिए। मैं चाहता था कि जो भी इसमें शामिल किया जाएगा। वह सही हो, सच हो। क्योंकि आजकल रोज हमारे प्रधानमंत्री की ओर से झूल बोला जा रहा है: राहुल गांधी
02 Apr, 19 : 12:40 PM
कांग्रेस के घोषणापत्र का अनावरण हुआ। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह जैसे बड़े नेताओं ने किया कांग्रेस के घोषणापत्र का अनावरण।
02 Apr, 19 : 12:36 PM
मनमोहन सिंह ने कहा- 'कांग्रेस के घोषणापत्र का लक्ष्य देश का विकास है। कई लोगों की कोशिशों से यह घोषणापत्र तैयार हुआ है। कांग्रेस के इतिहास में आज का दिन अहम है। हमारी कोशिश है हर समस्या का समाधान निकाला जाए। इस घोषणा पत्र में अर्थव्यवस्था, बेहतर व्यापार पर ध्यान दिया गया है।'
02 Apr, 19 : 12:32 PM
पी. चिदंबर ने कहा- पिछले 5 सालों में करोड़ो नौकरियां चली गई। फिलहाल देश में तीन बड़े मुद्दे हैं- रोजगार, महिला सुरक्षा और किसानों की दुर्दशा।
02 Apr, 19 : 12:29 PM
पी. चिंदबरम ने कहा कि घोषणा पत्र में आंतरिक सुरक्षा, किसानों, युवाओं की बात कही गई है।
02 Apr, 19 : 12:27 PM
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को 'जन आवाज घोषणा पत्र' नाम दिया है। घोषणापत्र जारी करने लिए कार्यक्रम शुरू हो चुका है। अभी मंच पर सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पी चिदंबरम और कई कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता मौजूद हैं।
02 Apr, 19 : 12:06 PM
कांग्रेस के कई बड़े नेता दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। राहुल गांधी सहित सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी भी मौजूद।