लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः BJP ने गुजरात की चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित, मौजूदा तीन सांसदों का काटा टिकट

By भाषा | Updated: March 31, 2019 20:14 IST

खेरालू विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक भरत सिंह डाभी पाटन सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि एक जिला पंचायत सदस्य गीता राठवा छोटा उदयपुर (सुरक्षित) से भाजपा उम्मीदवार होंगी। 

Open in App

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए गुजरात से चार और उम्मीदवारों की रविवार को घोषणा की। राज्य से जिन चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, उन पर तीन मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं दिये गये है। 

खेरालू विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक भरत सिंह डाभी पाटन सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि एक जिला पंचायत सदस्य गीता राठवा छोटा उदयपुर (सुरक्षित) से भाजपा उम्मीदवार होंगी। 

भाजपा में जिला स्तरीय कोषाध्यक्ष मितेश पटेल आणंद से चुनाव लड़ेंगे। इन तीनों सीटों पर मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं दिये गये है। पाटन से लीलाधर वाघेला, छोटा उदयपुर (सुरक्षित) से राम सिंह राठवा और आणंद से दिलीप पटेल मौजूदा सांसद हैं।

जूनागढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद राजेश चुडासमा को इसी सीट से फिर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वाघेला ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अप्रैल-मई में होने वाला लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। सत्तारूढ़ पार्टी अब तक राज्य की 26 लोकसभा सीटों में से 23 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी