लाइव न्यूज़ :

लोकसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने मंडी से वीरभद्र की पत्नी और खंडवा से राजनारायण को उम्मीदवार बनाया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए राजनारायण सिंह पूर्णी को टिकट दिया गया है।

मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा वीरभद्र सिंह को टिकट दिया गया है। कुछ महीने पहले ही उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हुआ था।

खंडवा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजनारायण सिंह को टिकट मिला है जो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह यह उपचुनाव नहीं लड़ेंगे।

बिहार में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए भी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि उसकी सहयोगी राजद पहले ही इन दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार और तारापुर से राजेश कुमार मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है।

इन उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि इन उप चुनावों में कांग्रेस और राजद का गठबंधन टूट गया है।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की राजगांव विधानसभा सीट से कल्पना वर्मा और जोबट से महेश पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

इसके साथ ही, पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा सीट से भवानी सिंह पठानिया, अर्की से संजय अवस्थी और जुब्बल कोटखाई रोहित ठाकुर को उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश के बदवेल विधानसभा सीट से पीएम कमलाम्मा को टिकट दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों