Lok Sabha 7th Phase Elections 2919ः आखिरी चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान आज
By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 19, 2019 07:04 IST2019-05-19T07:00:54+5:302019-05-19T07:04:39+5:30
Lok Sabha 7th Phase Elections: उत्तर प्रदेश की 13, मध्य प्रदेश की 8, बिहार की 8, पंजाब 13, पश्चिम बंगाल 9 और झारखंड 3 सीटों समेत कुछ और सीटों पर मतदान हो रहा है।

पटना के राजभवन स्थित स्कूल में बने मतदान केंद्र की तस्वीर। (फोटो - एएनआई)
लोकसभा चुनाव के लिए रविवार (19 मई) को सातवें यानी आखिरी चरण का मतदान है। 8 राज्यों की 59 सीटों पर शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 13, मध्य प्रदेश की 8, बिहार की 8, पंजाब 13, पश्चिम बंगाल 9 और झारखंड 3 सीटों समेत कुछ और सीटों पर मतदान हो रहा है।
पश्चिम बंगाल के हालात को देखते हुए वहां के मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। लोकसभा चुनाव के साथ कहीं-कहीं विधानसभा के लिए भी मतदान है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।
19 May, 19 : 07:12 AM
योगी ने डाला वोट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath exercises his franchise at polling booth no. 246 in Gorakhpur. #LokSabhaElections2019pic.twitter.com/heXwytEqlY
— ANI UP (@ANINewsUP) May 19, 2019
19 May, 19 : 07:10 AM
सीएम योगी ने की पूजा
मतदान शुरू होने से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूजा अर्चना की।
Gorakhpur: CM Yogi Adityanath offers prayers at Gorakhnath Temple. pic.twitter.com/jxACCAij5t
— ANI UP (@ANINewsUP) May 19, 2019
19 May, 19 : 07:08 AM
झारखंड में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइनें
झारखंड में सुबह से मतदान केंद्र के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
Jharkhand: People queue up outside polling station no.36, 37, 38 and 39 in Dumka Lok Sabha constituency, to cast their votes. Voting for the 7th and last phase of #LokSabhaElections2019 will begin at 7 AM today. pic.twitter.com/FQ7cWyrG65
— ANI (@ANI) May 19, 2019