लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: गठबंधन को लेकर बीजेपी बैकफुट पर और कांग्रेस फ्रंटफुट पर क्यों है?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 10, 2019 13:32 IST

इस बार लोकसभा चुनाव में बढ़ती चुनौतियों के कारण बीजेपी गठबंधन को लेकर बैकफुट पर है, वहीं कांग्रेस सियासी संभावनाओं को देखते हुए फ्रंटफुट पर है. राहुल गांधी और पीएम मोदी की ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां शुरू हो चुकी हैं.

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में सपा-बसपा ने कांग्रेस को अलग रखते हुए एकतरफा गठबंधन तो कर लिया था.कांग्रेस महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी.बीजेपी हर हाल में 2019 में फिर से केन्द्र की सत्ता चाहती है.

लोस चुनाव के मद्देनजर जहां बीजेपी तेजी से एक के बाद एक राज्य में सहयोगी दलों की शर्तों पर गठबंधन करती जा रही है, वहीं कांग्रेस गठबंधन को लेकर, ठहरो और देखो की रणनीति पर चल रही है. जहां इस बार लोस चुनाव में बढ़ती चुनौतियों के कारण बीजेपी गठबंधन को लेकर बैकफुट पर है, वहीं कांग्रेस सियासी संभावनाओं को देखते हुए फ्रंटफुट पर है.

बीजेपी ने अब तक बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब आदि राज्यों में अपने सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया है, तो झारखंड में बीजेपी और ऑल झारखंड स्टुडेंट यूनियन गठबंधन पर बीजेपी के संसदीय बोर्ड की बैठक में मुहर लगाई गई  है. बीजेपी झारखंड की 14 में से 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और आजसू एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. 

तीन राज्यों में जीत के बाद बढ़ा आत्मविश्वास 

कांग्रेस ने तीन प्रमुख राज्यों एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में जीत हांसिल करने के बाद अपनी रणनीति में बदलाव किया है. विस चुनाव के बाद कांग्रेस को सियासी संभावनाएं नजर आने लगी तो उसने अपनी शर्तो पर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है. यही वजह है कि कांग्रेस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में दिलचस्पी नहीं दिखाई, तो यूपी में एकला चालो की राजनीति पर आगे बढ़ते हुए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी.

यूपी में सपा-बसपा ने कांग्रेस को अलग रखते हुए एकतरफा गठबंधन तो कर लिया था, लेकिन प्रियंका गांधी की सक्रिय सियासत में एंट्री के बाद यूपी की राजनीति तस्वीर ही बदल गई है. राजनीतिक जानकारों को भी लगने लगा है कि कांग्रेस को कमजोर मानना गलत था और सपा-बसपा का एकतरफा गठबंधन, बगैर कांग्रेस के उपचुनावों जैसा चुनावी करिश्मा शायद ही दिखा पाए.

यूपी में यदि बीजेपी, कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन के बीच त्रिकोणात्मक संघर्ष हुआ तो जहां कांग्रेस को फायदा होगा, बीजेपी को राहत मिलेगी, वहीं सपा-बसपा गठबंधन को नुकसान होगा, क्योंकि जहां कांग्रेस को बीजेपी के नाराज वोट का साथ मिलेगा, वहीं सपा-बसपा गठबंधन के लिए एक-दूजे के वोट हस्तांतरित करना आसान नहीं होगा. कांग्रेस के फेवर में सपा-बसपा गठबंधन के वोट की क्राॅस वोटिंग कैसे रूकेगी?

यूपी में बदलते राजनीतिक समीकरण के मद्देनजर ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सियासी सुर बदल रहे हैं. वे बार-बार बता रहे हैं कि उनके गठबंधन में कांग्रेस साथ है और कांग्रेस के लिए दो सीटें- अमेठी और रायबरेली छोड़ी गई है. अब कांग्रेस ने भी इसके जवाब में सपा-बसपा गठबंधन के लिए दो-तीन सीटें छोड़ने की बात कह दी है.

कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी चुनाव 

कांग्रेस महासचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी. सपा-बसपा गठबंधन के साथ जाने के प्रश्न पर सिंधिया का कहना है कि- हमने बार बार कहा है कि हमारा मकसद एक ही है कि केंद्र में संप्रग की सरकार बननी चाहिए. सपा और बसपा ने अपना निर्णय लिया है. उनका यह हक है कि वे अपना निर्णय लें. हम उनके निर्णय का सम्मान करते हैं. 

सपा-बसपा गठबंधन की ओर से कांग्रेस के लिए दो सीटें छोड़ने संबंधी अखिलेश यादव के बयान पर उनका कहना है कि- हम भी उनके लिए दो-तीन सीटें छोड़ देंगे!  

इस वक्त करीब आधा दर्जन ऐसे राज्य हैं, जहां कांग्रेस सत्ता में है और वहां क्षेत्रीय दलों की कोई बड़ी भूमिका नहीं है. इन राज्यों में कांग्रेस-बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला तो है ही, लोस चुनाव में कांग्रेस के लिए बेहतर संभावनाएं भी हैं, लिहाजा कांग्रेस, दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में गठबंधन की संभावनाएं तलाशने के बजाय अपने दम पर फिर से पार्टी को मजबूत करने में जुटी है.

बीजेपी को हर हाल में सत्ता चाहिए  

उधर, बीजेपी हर हाल में 2019 में फिर से केन्द्र की सत्ता चाहती है. उसे पता है कि अकेले अपने दम पर इस बार बीजेपी को केन्द्र की सत्ता नहीं मिलेगी और इसीलिए न केवल बीजेपी, सहयोगी दलों की शर्तों पर सीटों का बंटवारा कर रही है, बल्कि सक्षम सहयोगी दलों की संख्या भी बढ़ा रही है.

जाहिर है, अपनी-अपनी सियासी सोच के कारण ही विभिन्न राज्यों में गठबंधन को लेकर बीजेपी बैकफुट पर, तो कांग्रेस फ्रंटफुट पर है!

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल