लाइव न्यूज़ :

बटला हाउस मामला: सलमान खुर्शीद ने योगी आदित्यनाथ को दी खुली चर्चा की चुनौती, सीएम ने दिया था ये बयान

By भाषा | Updated: April 23, 2019 16:13 IST

लोकसभा चुनाव 2019: खुर्शीद फर्रूखाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भी हैं । फर्रूखाबाद के मोहम्मदाबाद में चुनावी जनसभा के दौरान योगी के बयान पर खुर्शीद से प्रतिक्रिया पूछी गयी थी ।

Open in App
ठळक मुद्देबाटला हाऊस ऑपरेशन की घटना 19 सितंबर, 2008 की है इसमें दिल्ली के जामिया नगर में भारतीय मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन के कथित दो आतंकियों को मार गिराया गया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बटला हाउस मामले पर चर्चा की खुली चुनौती दी है । योगी द्वारा एक जनसभा के दौरान की गयी टिप्पणी के बारे में पूछने पर खुर्शीद ने रविवार को कहा, ''वह जब भी, जहां कहीं भी चाहें, मैं इस मुद्दे पर खुली चर्चा के लिए तैयार हूं । बेहतर होगा कि ये चर्चा किसी गौशाला में हो ताकि पता चल सके कि गाय उनके साथ है या मेरे ।'' 

खुर्शीद फर्रूखाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भी हैं । फर्रूखाबाद के मोहम्मदाबाद में चुनावी जनसभा के दौरान योगी के बयान पर खुर्शीद से प्रतिक्रिया पूछी गयी थी । योगी ने कहा था कि कांग्रेस शासन में बटला हाउस जैसे मामले हुए । सलमान खुर्शीद से सवाल किया जाना चाहिए कि बटला हाउस के लोगों से उनके क्या संबंध थे और किस आधार पर वह उनका बचाव करने चले गये ? 

बटला हाउस पर खुर्शीद का अमित शाह पर पलटवार

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अमित शाह के उस बयान की आलोचना की है जिसमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि सोनिया गांधी ने बटला हाउस मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादियों के लिए आंसू बहाये लेकिन उन पुलिसकर्मियों के लिये सहानुभूति नहीं दिखायी जिन्होने इस घटना में अपना बलिदान दिया। 

जानिए क्या है बटला हाउस का पूरा मामला

बाटला हाऊस ऑपरेशन की घटना 19 सितंबर, 2008 की है। इसमें दिल्ली के जामिया नगर में भारतीय मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन के कथित दो आतंकियों को मार गिराया गया था। इस ऑपरेशन में दिल्ली के जामिया नगर में कथित दो आतंकी आतिफ अमीन और मोहम्मद साजिद को मारा गया था। इसके अलावा दो अन्य संदिग्ध सैफ और जीशान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव