लाइव न्यूज़ :

लोहा नगर परिषद चुनावः गजानन सूर्यवंशी, पत्नी गोदावरी, भाई सचिन, भाभी सुप्रिया, बहनोई युवराज वाघमारे और भतीजे की पत्नी रीना व्यावहारे की हार, भाजपा को झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2025 20:29 IST

Loha Nagar Parishad Elections: गजानन सूर्यवंशी, उनकी पत्नी गोदावरी सूर्यवंशी, भाई सचिन सूर्यवंशी, भाभी सुप्रिया सूर्यवंशी, बहनोई युवराज वाघमारे और भतीजे की पत्नी रीना व्यावहारे चुनाव हार गए।

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने जीत हासिल की, जिसके उम्मीदवार का नाम संयोगवश शरद पवार है।286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव में अध्यक्ष एवं सदस्यों के पदों के चुनावों के लिए मतगणना रविवार सुबह 10 बजे शुरू हुई। विपक्षी महाविकास अघाडी ने इस संबंध में भाजपा पर ‘वंशवादी राजनीति’ का आरोप लगाया था।

छत्रपति संभाजीनगरः महाराष्ट्र के नांदेड़ में लोहा नगर परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘परिवारवादी रणनीति’ नाकाम हो गई क्योंकि अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार गजानन सूर्यवंशी और उनके पांच संबंधी हार गए। लोहा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने जीत हासिल की, जिसके उम्मीदवार का नाम संयोगवश शरद पवार है।

दो चरणों में हुए 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव में अध्यक्ष एवं सदस्यों के पदों के चुनावों के लिए मतगणना रविवार सुबह 10 बजे शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि गजानन सूर्यवंशी, उनकी पत्नी गोदावरी सूर्यवंशी, भाई सचिन सूर्यवंशी, भाभी सुप्रिया सूर्यवंशी, बहनोई युवराज वाघमारे और भतीजे की पत्नी रीना व्यावहारे चुनाव हार गए।

संयोगवश, विपक्षी महाविकास अघाडी ने इस संबंध में भाजपा पर ‘वंशवादी राजनीति’ का आरोप लगाया था। नांदेड़ जिले में लोहा, कंधार, देगलूर और उमरी में राकांपा विजयी रही जबकि भाजपा ने कुंडलवाड़ी, मुदखेड़ और भोकर में जीत हासिल की। अधिकारियों ने बताया कि शिवसेना और मराठवाड़ा जनहित पार्टी दो-दो स्थानों पर विजयी रहीं।

जबकि शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) और कांग्रेस एक-एक स्थान पर विजयी रहीं। उन्होंने कहा कि जिले में जिन नगर परिषद सीट पर चुनाव हुए, उनमें से शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) किसी भी सीट पर जीत हासिल करने में विफल रही।

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है