लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट लॉक करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला : पायलट

By भाषा | Updated: August 12, 2021 14:10 IST

Open in App

जयपुर, 12 अगस्त राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस पार्टी व इसके नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक करने को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।

पायलट ने कहा कि इन हथकंडों के बाद भी पार्टी न्याय के लिए आवाज उठाती रहेगी।

पायलट ने ट्वीट करते हुए पहले राहुल गांधी और अब कांग्रेस पार्टी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव अजय माकन, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक होने का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘'इनके ट्विटर अकाउंट लॉक करना लोकतंत्र व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। इन हथकंडों के बाद भी हम न्याय और जनहित की आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे।’'

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने लॉक कर दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दिल्ली में नौ वर्षीय बच्ची की कथित दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया था और बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो