लाइव न्यूज़ :

लॉकहीड नए दौर के सैन्य समाधानों के तहत भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार

By भाषा | Updated: November 14, 2021 19:42 IST

Open in App

(मानस प्रतिम भुइयां)

नयी दिल्ली, 14 नवंबर अमेरिकी वैमानिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने रविवार को कहा कि वह तेजी से आगे बढ़ते भारत-अमेरिका के रणनीतिक संबंधों के ठोस ढांचे के अंतर्गत भूमि, समुद्र एवं साइबर क्षेत्रों में नए दौर के सैन्य समाधानों के तहत भारत की जरूरतों को पूरा करने को तैयार है।

लॉकहीड मार्टिन की भारत परिचालन शाखा के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी विलियम ब्लेयर ने कहा कि कंपनी मानवरहित मंचों, कृत्रिम मेधा, क्वांटम कंप्यूटिंग और मशीन शिक्षण आदि के क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी के लिए ‘पूरी तरह तैयार’ है।

उन्होंने भारतीय वायुसेना की 114 जेट विमानों की खोज के सिलसिले में लॉकहीड के एफ-21 विमान की तरफदारी की और कहा कि इसे खासकर वायुसेना की जरूरतों के हिसाब से ढाला गया है।

ब्लेयर ने कहा कि कंपनी को यदि अनुबंध मिलता है तो वह विमान में उच्चतम स्तर के स्वदेशीकरण पर ध्यान देगी और निर्यात बाजार के लिए भारत में उत्पादन सुविधा स्थापित करेगी।

लॉकहीड भारत में विमान विनिर्माण करने के लिए टाटा समूह के साथ पहले ही हाथ मिला चुकी है।

ब्लेयर ने एक साक्षात्कार के दौरान पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ जैसा कि हमने सी-130 जे कार्यक्रम में किया था, उसी तरह हम क्षमता स्थापित करने तथा जरूरतों की अग्रिम आपूर्ति शुरू करने के लिए अपने संयुक्त उपक्रम के जरिए बढ़-चढ़कर चीजें जुटा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उच्चतम स्तर तक स्वेदशी सामग्री में यकीन करते हैं। विशिष्ट उत्पादन रेखा से निर्यात की व्यापक संभावना पैदा होगी।’’

कंपनी ने पिछले सप्ताह बेंगलुरु में अपने करीब 300 आपूर्तिकर्ताओं एवं साझेदारों के साथ दो दिवसीय सम्मेलन किया था। उसने भारत के वैमानिकी एवं रक्षा के क्षेत्र में अपनी भागीदारी का और विस्तार करने के प्रयास के तहत ऐसा किया।

दो साल पहले, भारतीय वायुसेना ने करीब 18 अरब डॉलर में 114 जेट विमानों की खरीद के लिए सूचना अनुरोध पत्र या प्रारंभिक निविदा जारी की थी जिसे हाल के वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य खरीददारी माना जा रहा है।

ब्लेयर ने कहा कि लॉकहीड भूमि, समुद्र एवं साइबर के क्षेत्रों में नए दौर के सैन्य समाधानों के तहत भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी को लेकर आशान्वित भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया