लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के निरुद्ध क्षेत्रों में 31 दिसम्बर तक लॉकडाउन, स्कूल-कॉलेज बंद

By भाषा | Updated: November 30, 2020 13:42 IST

Open in App

जयपुर, 30 नवंबर राजस्थान सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए निरुद्ध क्षेत्रों में 31 दिसंबर तक फिर से लॉकडाउन लागू करने और 13 जिलों में रात में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है।

इन सभी 13 जिलों में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा और इस दौरान सभी बाजार, कार्यालय और वाणिज्यिक परिसर बंद रहेंगे।

प्रमुख शासन सचिव (गृह) की ओर से रविवार रात जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और शैक्षणिक संस्थान 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे।

प्रमुख शासन सचिव (गृह) अभय कुमार द्वारा जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि निरुद्ध क्षेत्रों का प्रभावी सीमांकन संक्रमण फैलने की श्रृंखला को तोड़ने और संक्रमण को काबू करने के लिये महत्वपूर्ण है।

कुमार ने कहा कि संबंधित जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार निरुद्ध क्षेत्रों का निर्धारण करेंगे। केवल आवश्यक गतिविधियों की ही अनुमति दी जायेगी।

सरकार ने राज्य के पांच और जिलों नागौर, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया है। इससे पहले कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर और भीलवाड़ा में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया था। विवाह समारोहों में यह सुनिश्चित किया जायेगा कि आमंत्रित मेहमानों की संख्या 100 से अधिक नहीं होगी और कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखना एवं मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा ‘मास्क के बिना प्रवेश निषेध’ का सख्ती से पालन किया जाएगा।

इसी तरह अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग भाग नहीं ले सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां