लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के कारण फंसी बारात, 56 दिन बाद पश्चिम बंगाल से लौटी हिमाचल प्रदेश

By भाषा | Updated: May 20, 2020 16:25 IST

बारात गए लोगों का कहना है कि वो इस शादी को कभी नहीं भूल पाएंगे. अभी बारातियों को 14 दिन क्वारंटाइन रहना होगा.

Open in App
ठळक मुद्देसभी बारातियों का कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा. फिलहाल सभी पृथकवास केंद्र में रहेंगेदुल्हे का कहना है कि हमने पश्चिम बंगाल हेल्पलाइन नंबरों पर फोन किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ

शिमला: कोरोना वायरस को काबू में करने के लिए देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन के कारण पश्चिम बंगाल में फंसी बारात 56 दिन के बाद हिमाचल प्रदेश लौटी। दुल्हे सुनील कुमार (30) ने बताया कि बारात में शामिल होने के लिए 17 लोग पंजाब के रूपनगर जिले के नंगल डैम रेलवे स्टेशन से कोलकाता जाने वाली गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में 21 मार्च को सवार हुए थे। जब वे अगले दिन 22 मार्च को कोलकाता पहुंचे तो देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लोग ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन कर रहे थे। कुमार और संयोगिता का विवाह 25 मार्च को पुरुलिया जिले के काशीपुर गांव में निर्धारित समय पर सम्पन्न हुआ। उसी दिन देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन का पहला चरण शुरू हुआ।

दुल्हन के साथ बारात को 26 मार्च को लौटना था और उन्होंने टिकट बुक करा रखे थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें 50 से अधिक दिन तक एक धर्मशाला में रुकना पड़ा। कुमार ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने काशीपुर की धर्मशाला में उनके रहने का प्रबंध किया और हर संभव मदद मुहैया कराई।

पेशे से इलेक्ट्रिशियन कुमार ने कहा, ‘‘हमने पश्चिम बंगाल हेल्पलाइन नंबरों पर फोन किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद हमने हिमाचल प्रदेश के मंत्री वीरेंद्र कंवर से संपर्क किया जिन्होंने हमारे लिए राशन का प्रबंध किया।’’ बारात को अंतत: राज्य सरकार से ई-पास मिला जिसके बाद वह 14 मई को मालदा से हिमाचल प्रदेश जाने वाली बस में सवार हुई। बस सोलन जिले से मालदा के कुछ लोगों को लेकर आई थी। बारात 55 घंटे में 1,850 किलोमीटर की दूरी तय कर हिमाचल प्रदेश पहुंची।

कुमार ने ऊना जिले के एक होटल में पृथक-वास केंद्र से फोन पर से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हम स्वर्ग में वापस आ गए हैं।’’ दुल्हन समेत बारात को उसके गांव से पांच किलोमीटर दूर एक होटल के हॉल में पृथक वास में रखा गया है। कुमार ने कहा कि इस बारात में शामिल लोगों का कहना है कि वे कभी इस शादी को नहीं भुला पाएंगे। उसने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संबंधी जांच के लिए हमारे नमूने लिए जाएंगे और हमें 14 दिन के पृथक-वास के बाद घर जाने की अनुमति मिल जाएगी।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनपश्चिम बंगालहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है