Lockdown: लॉकडाउन के दौरान एंबुलेंस में महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

By भाषा | Updated: April 27, 2020 16:57 IST2020-04-27T16:57:16+5:302020-04-27T16:57:16+5:30

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लगे लॉकडाउन के बीच पण्जी में एक मां ने जुड़वा बच्चे को वो भी एक एंबुलेंस में जन्म दिया है।

Lockdown: Woman gives birth to twins in ambulance during lockdown in Panaji | Lockdown: लॉकडाउन के दौरान एंबुलेंस में महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

एंबुलेंस (फाइल फोटो)

Highlightsअस्पताल से करीब 30 किलोमीटर पहले उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।इसके बाद स्टाफ नर्स की मदद से महिला ने एंबुलेंस में दो बच्चे को जन्म दिया।

पणजी: स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में जारी लॉकडाउन के दौरान एम्बुलेंस सेवा के कर्मियों की मदद से एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

राणे ने पत्रकारों को बताया कि महिला को मापुसा शहर के जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी अस्पताल से करीब 30 किलोमीटर पहले उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उन्होंने कहा,‘‘ वालपोई की स्टाफ नर्स नीलिमा सावंत ने सीमा पारित और ईएमटी श्रीतन कुडनेकर की मदद से महिला का एम्बुलेंस में ही प्रसव कराया और महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।’’  

Web Title: Lockdown: Woman gives birth to twins in ambulance during lockdown in Panaji

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे