लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में निषिद्ध क्षेत्र में 31 जनवरी तक लॉकडाउन लागू रहेगा

By भाषा | Updated: January 18, 2021 22:52 IST

Open in App

जयपुर, 18 जनवरी राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये राज्य के निषिद्ध क्षेत्रों में 31 जनवरी तक लॉकडाउन लागू रहने के साथ-साथ मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने का निर्देश जारी किया है।

प्रमुख शासन सचिव (गृह) अभय कुमार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार निषिद्ध क्षेत्र के बाहर मान्य गतिविधियों के लिये एसओपी का सख्ती से पालन करने के लिये निर्देश जारी किये गये है।

निर्देश के अनुसार ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था जारी रहेगी एवं इसे प्रोत्साहित किया जायेगा। नियमित कक्षाओं के अध्ययन के लिये छात्रों की बैठक व्यवस्था इस प्रकार की जायेगी की प्रत्येक कक्ष में छात्रों की उपस्थिति कक्ष की क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी।

कक्षा एक से आठ तक की नियमित कक्षा गतिविधियां आगामी आदेश तक बंद रहेंगी। कोचिंग संस्थानों को 18 जनवरी से खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। इस संबंध में अलग से मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जायेगी।

सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मंनोरजन, शैक्षणिक, धार्मिक आयोजनों निषिद्ध क्षेत्र के बाहर दिशा निर्देश के अनुसार आयोजित हो सकेंगे। विवाह के लिये आमंत्रित मेहमानों की संख्या 100 से अधिक नहीं होगी। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों की संख्या 20 से अधिक नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब