लाइव न्यूज़ :

इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा लॉकडाउन

By भाषा | Updated: March 19, 2021 21:10 IST

Open in App

भोपाल, 19 मार्च कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए मध्य प्रदेश के तीन शहरों इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

इसके अलावा, प्रदेश के भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर नगरों में आगामी 31 मार्च तक स्कूल एवं कॉलेज बंद रहेंगे।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं तथा उद्योग चालू रहेंगे। अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार शाम को मंत्रालय में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की और यह निर्णय लिया।’’

चौहान ने कहा, ‘‘प्रदेश में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं। फिर से गंभीर स्थिति न हो, इससे बचने के लिए मेरा प्रदेश की जनता से अनुरोध है कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं, दो गज की दूरी रखें, कहीं भीड़ न करें तथा कोरोना संक्रमण को रोकने में अपना योगदान दें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, वे ना केवल अपनी, अपनों की बल्कि समाज में सभी की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। सरकार सभी आवश्यक इंतजाम कर रही है, परंतु संक्रमण रोकने के लिए आप सभी का पूरा सहयोग बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में रविवार को लॉकडाउन के दौरान सामाजिक समारोह आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

बैठक में अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि गत दिवस प्रदेश में 21,000 कोरोना जांच किए गए। प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट 5.5 प्रतिशत आई है, जो अधिक है।

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1140 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,73,097 तक पहुंच गयी, जिनमें से अब तक 3,901 लोगों की मौत हो चुकी है, 2,62,587 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 6,609 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। शुक्रवार को कोविड-19 के 309 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 272 एवं जबलपुर में 97 नये मामले आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!