लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन नहीं लगेगा, कुछ भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पाबंदिया लग सकती हैः जैन

By भाषा | Updated: November 19, 2020 00:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में फिर से लॉकडाउन नहीं लगेगा क्योंकि ‘‘इसकी जरूरत नहीं है’’ लेकिन कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कुछ भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।

जैन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार संक्रमण का पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर जांच करा रही है और इसे और बढ़ाया जाएगा।

दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की अटकलों के बारे में पूछ जाने पर जैन ने कहा, ‘‘दिल्ली में कोई लॉकडाउन नहीं होगा और इसकी जरूरत नहीं है। हमने पहले के लॉकडाउन से सीखा है। हालांकि कुछ भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।"

सोमवार को जैन ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में फिर से लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि कोरोना वायरस की तीसरी लहर की चरम स्थिति निकल गई है।

एलएनजेपी अस्पताल में स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘‘और बिस्तर जल्द जोड़े जाएंगे। हमारे पास अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण