लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में लॉकडाउन तभी होगा जब ऑक्सीजन की दैनिक मांग 800 मीट्रिक टन तक पहुंचे: मंत्री

By भाषा | Updated: December 25, 2021 18:43 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसंबर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में फिर से लॉकडाउन तभी लगाया जाएगा, जब चिकत्सीय ऑक्सीजन की दैनिक मांग 800 मीट्रिक टन तक होगी।

राज्य सरकार ने एक दिन पहले, सार्वजनिक स्थानों पर रात नौ बजे से सुबह छह बजे के बीच पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया था और कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी को देखते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में लोगों की संख्या को प्रतिबंधित कर दिया था।

टोपे ने जालना में पत्रकारों से कहा कि ओमीक्रोन के मामले "तेजी से" बढ़ रहे हैं, लेकिन सामान्य तौर पर ऐसे मरीजों को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही और न ही उन्हें पूरक ऑक्सीजन की जरूरत है।

उन्होंने कहा, "राज्यव्यापी लॉकडाउन तभी होगा, जब चिकित्सीय ऑक्सीजन की मांग बढ़कर 800 मीट्रिक टन (प्रति दिन) हो जाए।"

मंत्री ने राज्य में चिकित्सीय ऑक्सीजन की खपत की वर्तमान दर का उल्लेख नहीं किया।

उन्होंने कहा, “हम नहीं चाहते कि लोगों को अधिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़े, इसलिए मैं लोगों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की अपील कर रहा हूं। मास्क पहनना बहुत जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा